Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की...

दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दिल्ली। अस्पताल का संचालन करने वाली युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद अस्पताल भी हड़प लिया। विरोध करने पर उसके साझेदार पर जानलेवा हमला किया गया। एडीजी के आदेश पर इस मामले में आरोपी नदीम समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्वी दिल्ली के मधु बिहार की रहने वाली युवती ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जुलाई 2022 वह अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बरेली में अस्पताल खोलने के संबंध में आए थे। यहां अलीशेर खान से मुलाकात हुई। इसके बाद भवन किराये पर लिया। एग्रीमेंट होने के बाद युवती व उसके बिजनेस पार्टनर ने किराए के भवन में अस्पताल निर्माण में करीब 90 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद 10 सितंबर 2022 को अस्पताल का संचालन शुरू हो गया।

इसी दौरान अलीशेर खान का पुत्र नदीम युवती व उसके साझेदार को एक होटल में ले गया। खाना खिलाकर अस्पताल लाया। यहां बिजनेस पार्टनर को ऊपर एक केबिन में बैठाकर कुछ कागजात देखने को दिए। इसी दौरान नदीम युवती को अस्पताल का प्रथम तल दिखाने ऊपर ले गया। यहां एक केबिन में ले जाकर युवती से कहा कि वह बिजनेस पार्टनर का साथ छोड़ दे। वह दोनों मिलकर अस्पताल हड़प लेते हैं। इतना सुनते ही युवती बिफर पड़ी। नदीम को खरी खोटी सुनाई। इस पर नदीम ने उसे बेड पर गिरा दिया व रुमाल उसके मुंह पर रखकर दबा दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद नदीम ने उससे दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बना ली। घटना के बाद नदीम ने युवती को धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। युवती का कहना है कि डर के कारण वह खामोश रही।

बाद में अलीशेर खान व उसके बेटे अस्पताल के हिसाब किताब में बेईमानी करने लगे। युवती ने बीती 18 मई को दुष्कर्म की बात अपने साझेदार बिजनेस पार्टनर को बताई। इस पर बिजनेस पार्टनर ने अलीशेर खां को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल बुलाया। बिजनेस पार्टनर ने जब अलीशेर व उसके लड़कों से दुष्कर्म की वीडियो डिलीट करने को कहा तो झगड़ा हो गया। आरोप है कि अलीशेर व उसके लड़कों ने बिजनेस पार्टनर पर जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं बाद में अस्पताल का नाम दूसरा रख लिया व धमकी दी कि अब दोबारा अस्पताल में मत आना वरना हत्या कर देंगे। एडीजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने अलीशेर खान उसके पुत्र नदीम, अजीम, मुजीब व तौफीस के खिलाफ दुष्कर्म, जानलेवा हमला करना व जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...