Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi गाली देने पर युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, एक नाबालिग मामला...

गाली देने पर युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, एक नाबालिग मामला दर्ज

दिल्ली। वेलकम इलाके में अलग-अलग दिन हुई दो युवकों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा है। 26 जुलाई को गाली देने पर नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जावेद उर्फ बनारसी (32) नामक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने 17 साल के नाबालिग, दानिश उर्फ चूहा और समीर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा बरामद कर लिया है। वहीं, शनिवार को कासिम उर्फ गजनी (23) की हत्या के मामले में पुलिस ने 16 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मोबाइल लूटकर थप्पड़ मारने पर नाबालिग ने कासिम की हत्या की थी।

वेलकम के कबीर नगर इलाके में 26 जुलाई को देर रात पुलिस को खबर मिली कि गली नंबर-8 में जावेद उर्फ बनारसी की हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर चाकू के घाव के अलावा फावड़े से वारकर करने के निशान मिले। जावेद एरिया में एक किन्नर के साथ रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की पड़ताल से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को कबीर नगर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन गली से गुजरते समय मृतक युवक उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। गुस्से में तीनों लड़कों ने पहले चाकू बाद में पास रखे फावड़े से उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने बताया कि उनकी जावेद से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

वेलकम इलाके शैतान चौक के नजदीक शनिवार रात को कासिम उर्फ गजनी (23) नामक युवक की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले की जांच हुई तो पुलिस ने 16 साल के नाबालिग को दबोचा। नाबालिग ने खुलासा किया कि कासिम ने गली से गुजरते हुए उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। यह देखकर उसने चाकू निकालकर कासिम पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। बाद में उसे वेलकम से दबोच लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।

नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मृतक की शिनाख्त लक्की उर्फ पवन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सन्नी अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात काे अंजाम दिया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी अंकित चौहान के अनुसार, लक्की उर्फ पवन कुमार संगम विहार में परिवार सहित रहता था। वह रैपिडो बाइक चलाता था। इस पर हत्या समेत चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे। चार अगस्त की शाम पुलिस को युवक को चाकू मारने की सूचना मिली।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...