Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi जीप से स्कूटी टच होने पर किया युवक का कत्ल, पांच आरोपी...

जीप से स्कूटी टच होने पर किया युवक का कत्ल, पांच आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। प्रसाद नगर इलाके में महज जीप से स्कूटी टच होने पर एक युवक का कत्ल कर दिया गया, जबकि दूसरे को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र उर्फ मोनू (22) के रूप में हुई है। हमले में घायल मोनू के दोस्त विमल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने विमल प्रकाश का बयान लेकर मुख्य आरोपी समेत चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान जुगनू, अमित, विक्की और करन के रूप में हुई है। लड़कों को दोनों ग्रुप एक ही एरिया के रहने वाले हैं और दोनों पहले से एक दूसरे को जानते भी हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र उर्फ मोनू परिवार के साथ बापा नगर एरिया में रहता था। इसके परिवार में पिता सतीश कुमार व अन्य सदस्य हैं। मोनू फिलहाल बेरोजगार था। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। 15 अगस्त, बृहस्पतिवार रात को मोनू का दोस्त नीरज अपनी जीप से एरिया में घूम रहा था। इस बीच सामने से जुगनू नामका युवक अपनी स्कूटी से गुजर रहा था। जीप स्कूटी से टच हो गई। इस बात पर जुगनू आग बबूला हो गया। उसने नीरज से झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस बात पर जुगनू ने नीरज को देखने के लिए कहा। बात बढ़ती देखकर नीरज ने कॉल कर अपने दोस्त विमल प्रकाश और मोनू को बुला लिया।
दोनों के मौके पर पहुंचने से पहले जुगनू वहां से चला गया। दोनों समझाने पर नीरज जुगनू से समझौता करने के लिए तैयार हुआ, वह उससे बातचीत के लिए उसके घर पहुंचा, लेकिन जुगनू वहां नहीं मिला। बाद में नीरज, मोनू और विमल एक चप्पल की फैक्टरी में पार्टी करने पहुंच गए। इस बीच जुगनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन पर हमला कर दिया। नीरज को मौके से जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया जुगनू व उसके दोस्तों ने विमल व मोनू को घेरकर चाकू मारे। बाद में सभी फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई, जबकि विमल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने उसका बयान लेकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...