Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi युवक को अगवा कर कमरे में बंधक बनाकर पीटा, मामला दर्ज

युवक को अगवा कर कमरे में बंधक बनाकर पीटा, मामला दर्ज

नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में एक युवक को अगवा कर कमरे में बंधक बना लिया। हमलावरों ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके निजी अंगों में पेट्रोल डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पीड़ित की पहचान 22 साल के सुमित पाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ राणा पार्क इलाके में रहते हैं। वह जीवन पार्क स्थित चाय की पत्ती की फैक्टरी में काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 21 सितंबर की सुबह वह अपने घर से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान जीवन पार्क निवासी शकील रास्ते में मिला। वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। पीड़ित के अनुसार वह उसपर उसके घर में चोरी करने का आरोप लगाने लगा और जबरदस्ती उसे पकड़कर अपने घर ले गया।
जहां आरोपी के कुछ परिचित मौजूद थे। उनलोगों ने उसका कपड़ा उतार दिया और फिर सभी उसे प्लास्टिक की पाइप और केबल की तार से पिटाई कर दी। उसके बाद उसके निजी अंगों में पेट्रोल डालने की धमकी भी देने लगे। काफी देर तक घर में बंधक बनाकर आरोपी उसकी पिटाई करते रहे और फिर उसे कुछ घंटे बाद घर से भगा दिया। डर की वजह से पीड़ित बिना पुलिस को सूचना दिए अपने घर आ गया। परिवार वालों ने उसकी हालत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घर पहुंची पुलिस उसे लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...