नई दिल्ली। रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल की ही तरह दिल्ली के बिंदापुर में एक बेटा अपने पिता की बेइज्जती बर्दास्त न कर सका। पिता के खिलाफ अपशब्द कहने पर युवक ने पड़ोसी को गोली मारी थी। पीड़ित पवन गर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे के जरिए पहचान कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल खान उर्फ गजनी (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
पिता के खिलाफ अपशब्द कहने पर युवक ने पड़ोसी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES







