Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi मंगोलपुरी में देर रात हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक की मौत,...

मंगोलपुरी में देर रात हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी टकराव में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस झड़प में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल दो युवकों को भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को अस्पताल में बताया गया कि 43 वर्षीय संजय सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथी अनिल का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक संजय सिंह और घायल अनिल दोनों मंगोलपुरी के एफ ब्लॉक इलाके में रहते थे और आपस में दोस्त थे। बताया गया कि दोनों ने घटना से पहले शराब का सेवन किया था और मदर डेयरी बूथ के पास खड़े थे। इसी दौरान एक इको वैन वहां आकर रुकी, जिसमें सवार तीन युवक नीचे उतरे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई।

आरोप है कि वैन से उतरे युवकों ने अचानक चाकू निकालकर संजय और अनिल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन संजय सिंह की जान नहीं बच सकी।

यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और शुक्रवार को सुल्तानपुरी इलाके में छापेमारी कर अभिनव, अभिषेक और संजीव नामक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय दोनों पक्ष नशे की हालत में थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...