Friday, September 18, 2026
Home Crime UP 10 हजार रुपये उधार नहीं देने पर छह साल के मासूम की...

10 हजार रुपये उधार नहीं देने पर छह साल के मासूम की बेरहमी से की हत्या, मुकदमा दर्ज 

मेरठ। इंचौली में धनपुर गांव में छह साल के पुनीत का कत्ल इतनी बेरहमी से किया गया कि पुलिस अधिकारी भी सच्चाई जानकर विचलित हो गए। 10 हजार रुपये उधार नहीं देने पर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के छह साल के बेटे पुनीत यादव की अगवा कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी सुमन यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पुनीत सुबह खेलते हुए उसके घर पहुंच गया था। सुमन अपनी बहन पूजा के साथ पुनीत को टयूबवेल में नहलाने की बात कहकर खेत में ले गई। वहां उसने रस्सी से पुनीत के हाथ-पैर बांध दिए।

पुनीत चिल्लाने लगा तो गन्ना और पत्ती उसके मुंह में ठूंस दी। पुनीत तड़पता रहा, लेकिन सुमन के हाथ नहीं कांपे। गन्ने से एक आंख भी फोड़ दी। गला घोंटकर कत्ल कर दिया। इसके बाद अपने घर आ गई। पुनीत का शव जिसने भी देखा वो सोच भी नहीं सकता था कि सुमन इस तरह से खौफनाक वारदात को अंजाम दे सकती है। पूछताछ में सुमन ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार लंबे समय से जय भगवान के खेतों में काम कर रहा है। कुछ दिन पहले सुमन ने बिजली का बिल जमा करने के लिए जयभगवान से दस हजार रुपये उधार मांगे थे।

सुमन शराब पीती है, इसलिए जयभगवान ने पैसे नहीं दिए थे। वहां पर गांव का एक और युवक था, उसको दस हजार रुपये उधार दे दिए थे। इसके बाद से सुमन के मन में नफरत भरी थी। उसने ठान ली कि इकलौते पोते को मारकर बदला लेगी। रविवार को उसने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक जो फिरौती का पत्र लिखा गया यह उसने पुलिस को बताया। सुमन ने बताया कि शनिवार शाम को उसके घर के बाहर वह पड़ा था। फिरौती का पत्र स्कूल की नोटबुक से फाड़ा हुआ था। जब सुमन पर शक हुआ कि अपहरण से पहले कोई फिरौती का पत्र कैसे फेंक कर जा सकता है तो उसके घर तलाशी ली गई।
वहां घर में वह नोटबुक मिली, जहां से फिरौती के पत्र को लिखने के लिए पन्ना फाड़ा गया था। सुमन ने बताया कि उसकी बेटी टीना ने नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। ये पत्र उसने बेटी से लिखवाया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। रात में जब पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि यह पत्र खुद सुमन ने लिखा था। पुनीत के दादा जयभगवान का कहना है कि 10 हजार रुपये के लिए सुमन हत्या नहीं कर सकती है। जमीन की रंजिश में हत्या कराई गई है। जयभगवान के मुताबिक उनकी कई सालों से जमीन को लेकर अपने भाई चरण सिंह के बेटे मनोज यादव से रंजिश चल रही है। पैमाइश के दौरान भी विवाद हुए। पिछले दिनों झगड़ा भी हुआ था।
पत्र में लिखा था कि अगर आप अपने बेटे को चाहते हैं तो 50 लाख रुपये दो, नहीं तो इसकी लाश मिलेगी। अगर आपने किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा और आपको बताया जाएगा कहां पैसा लाना है। आपको अपनी छत पर खत मिलेगा वहां पैसा लेकर आना होगा और कोई होशियारी नहीं। घर और घेर में और जहां पैसे लाने होंगे वहां कैमरे लगे होंगे तो काई होशियारी नहीं। अगला खत छत पर मिलेगा, इंतजार। अपनी करनी आपका पोता भरेगा, चाहे पैसे या उसकी लाश सोच लो।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...