Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi प्रेम प्रसंग में बना हत्या का जाल: गाजियाबाद में पत्नी ने प्रेमी...

प्रेम प्रसंग में बना हत्या का जाल: गाजियाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचाई पति की हत्या की साजिश

गाजियाबाद- गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुँचाया। मृतक की पहचान आसिफ उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है, जो कुछ माह पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था।

दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

आसिफ की दूसरी पत्नी अरशी उर्फ प्राची और उसका प्रेमी रेहान इस हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता हैं। पुलिस के अनुसार, जेल से छूटने के बाद आसिफ को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। जब उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया, तब अरशी ने अपने प्रेमी रेहान के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना ली।

हत्या की रात: सुनियोजित प्लानिंग और गोलियों की गूंज

7 सितंबर की रात को रफीकाबाद फाटक के पास जब आसिफ अपनी पहली पत्नी जूही से मिलकर लौट रहा था, तभी रेहान और उसके साथियों ने घात लगाकर उस पर गोलियां चला दीं। सिर पर लगी दो गोलियों से आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेकी करने वालों की मदद से उसकी दिनचर्या का पूरा पता लगाया गया था।

हत्या से पहले भी हुई थी साजिश

पुलिस को जांच में पता चला कि एक महीने पहले भी अरशी और रेहान ने आसिफ को मारने की कोशिश की थी। रेहान ने अरशी को नींद की गोलियां दी थीं, जिन्हें दूध में मिलाकर आसिफ को पिलाने का प्लान था, लेकिन योजना असफल रही। इसके बाद दोनों ने सरेआम हत्या की साजिश को अंजाम देने का फैसला किया।

गिरफ्तारियां और फरार आरोपी

इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है — अरशी (पत्नी), रेहान (प्रेमी), बिलाल, जीशान और उबैश। जबकि गुलफाम और दानिश नाम के दो अन्य आरोपी, जो रेकी में शामिल थे, अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक रेहान पर पहले से ही चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पिछला जीवन और संबंधों की पृष्ठभूमि

प्राची उर्फ अरशी मूल रूप से मुरादनगर की रहने वाली है। 2017 में उसकी पहली शादी हापुड़ निवासी दीपक से हुई थी, लेकिन 2022 में उसे छोड़कर उसने ड्रग्स के धंधे में लिप्त आसिफ से दोस्ती की और धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। आसिफ की पहली पत्नी जूही उस्मान नगर में रहती थी, जबकि वह खुद अरशी के साथ मयूर विहार में किराए के मकान में रह रहा था। अरशी वर्तमान में गर्भवती भी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...