Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नोएडा में 100 करोड़ से ज्यादा की लोन फ्रॉड स्कीम का पर्दाफाश,...

नोएडा में 100 करोड़ से ज्यादा की लोन फ्रॉड स्कीम का पर्दाफाश, एसटीएफ ने आठ सदस्य दबोचे

ग्रेटर नोएडा- नोएडा एसटीएफ ने हाउसिंग सेक्टर में बड़े पैमाने पर किए जा रहे लोन फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह ने फर्जी बिल्डर प्रोजेक्ट और काल्पनिक खरीदारों के नाम पर करोड़ों का होम लोन हासिल किया। कुल धोखाधड़ी की राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

गुरुवार को सूरजपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में टीम ने मास्टरमाइंड रामकुमार के साथ आठ सदस्यों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में बैंकिंग सेक्टर से प्रशिक्षित पेशेवर, एमबीए, विधि और कंपनी सेक्रेटरी जैसे शिक्षित लोग शामिल हैं, जो बिल्डरों और कुछ बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से योजना को अंजाम देते थे।

तफ्तीश के दौरान एसटीएफ को सैकड़ों फर्जी दस्तावेज, 126 बैंक पासबुक-चेकबुक, 170 डेबिट कार्ड, 45 आधार कार्ड, 27 पैन कार्ड, लग्जरी वाहन, लैपटॉप और नकली रजिस्ट्री सहित भारी मात्रा में सामग्री मिली। गिरोह द्वारा उपयोग किए जा रहे 220 से अधिक बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले फर्जी बिल्डर और निवेशकों की प्रोफाइल तैयार करते थे। इसके बाद काल्पनिक संपत्तियों के नाम पर होम लोन पास करवाकर रकम अपने नेटवर्क के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देते थे। कई बार यह लोन ऐसी संपत्तियों पर भी स्वीकृत करा लेते थे जो मौजूद ही नहीं थीं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, वाराणसी और हरिद्वार सहित कई शहरों में सक्रिय था। उन्होंने 20 से ज्यादा शेल कंपनियां बनाकर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से धन की निकासी और ट्रांजैक्शन का जाल तैयार कर रखा था।

एक मामले में गिरोह ने दिल्ली की मृत महिला रतनावासुदेवा की जगह एक अन्य महिला को खड़ा कर दिया और उनकी संपत्ति को तीसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करके 4.8 करोड़ रुपये का लोन भी पास करा लिया।

इस गैंग का लिंक मार्च में गिरफ्तार बदमाश अनिल शर्मा से भी जुड़ा है, जिसने एलआईसी हाउसिंग से 1.25 करोड़ रुपये का फर्जी लोन लेने के लिए जाली बैनामा तैयार कराया था।

एसटीएफ का कहना है कि गिरोह के हर सदस्य की भूमिका तय थी—कोई नकली दस्तावेज तैयार करता, कोई बैंकिंग प्रक्रिया संभालता, तो कोई फर्जी खरीदार और बिल्डर से संपर्क साधकर डील को अंतिम रूप देता।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...