Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP युवती की शादी से चंद घंटे पहले गोली मारकर की हत्या, आरोपी...

युवती की शादी से चंद घंटे पहले गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

झांसी। नई जिंदगी शुरू करने जा रही काजल ने सपने में भी नहीं सोचा था कि पड़ोस में रहने वाले जिस लड़के से वह कभी एक-दो घड़ी बात कर लेती थी, वही उसकी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन में मौत का परवाना लेकर आएगा। हत्यारे दीपक के सिर पर खून इस कदर सवार था कि वह किसी की बात सुनने तक को राजी नहीं था। गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों का कहना था आरोपी दीपक अपने दो दोस्तों के साथ शाम करीब पांच बजे गेस्ट हाउस के पास दिखा था। कुछ देर वह गेस्ट हाउस के बाहर खड़ा रहा, इसके बाद वहां से चला गया। काजल के ब्यूटी पार्लर जाने की बात मालूम चलने पर रात करीब नौ बजे वह सीधे ब्यूटी पार्लर जा पहुंचा।

बाहर गेट पर खड़े होकर उसने काजल का नाम लेकर पुकारा। वहां उसे देखकर काजल डर गई। काजल ने बाहर आने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय दीपक के सिर पर खून सवार था। आर्यन ब्यूटी पॉर्लर संचालिका ने दीपक को अंदर आने से रोकने के लिए तुरंत दरवाजा बंद कर लिया और पति को बुलाने चली गईं। तब तक गुस्से में पागल हो चुके दीपक ने ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का कांच तमंचे की बट मारकर तोड़ दिया और भीतर जा घुसा। अंदर आकर काजल से अपने साथ चलने की जिद करने लगा।

काजल उसके साथ जाने को राजी नहीं थी। काजल अंदर की ओर भागी, तभी आरोपी दीपक ने तमंचे से गोली चला दी। एक गोली ब्यूटी पार्लर के शीशे में लगी, जिससे वह चकनाचूर हो गया, जबकि दूसरी गोली सीधे काजल के सीने में जा धंसी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद दीपक अपने एक दोस्त के साथ भाग निकला। गोली चलने की बात सुनकर गेस्ट हाउस से भागते हुए काजल के परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंच गए। यहां खून से लथपथ हाल में काजल फर्श पर पड़ी थी। चारों ओर खून बिखरा हुआ था। परिजन उसे लेकर पहले जर्मनी अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्यारोपी दीपक ने काजल की हत्या का पूरा प्लान तैयार कर रखा था। ब्यूटी पार्लर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दीपक रात करीब 9:41 बजे आता दिखाई दिया। कुछ देर वह काजल से बात करता रहा। उसके बाद काजल अंदर जाने को हुई तो रात 9:46 बजे उसने काजल पर गोली चला दी। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर काजल जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। दीपक तमंचा लहराते हुए पैदल सामने वाली गली से होता हुआ भाग निकला। गली के बाहर उसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। उसी से वह आगे निकल गया। पुलिस ने जब गेस्ट हाउस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब उसमें भी दीपक नजर आया। दो मोटरसाइकिल पर युवक भी उसके साथ दिखे। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ कि इनको लेकर वह दतिया से साथ आया था अथवा यह दोनों झांसी के ही रहने वाले हैं। पुलिस उनको भी तलाशने में जुटी है।

काजल के परिजनों का कहना है कि दीपक ने उन लोगों को पहले से धमकी दी हुई थी। उसके खौफ की वजह से ही वह लोग दतिया के बजाय झांसी में आकर शादी कर रहे थे। काजल के चाचा हरगोविंद का कहना है कि दीपक पड़ोस में रहता है। काजल के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन काजल ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था। इससे दीपक गुस्से में आ गया। उसने धमकाते हुए कहा कि वह काजल की शादी नहीं होने देगा। परिवार वाले भी इस वजह से उससे खौफ में थे। खोड़न में काजल के रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने ही यहां गेस्ट हाउस आदि का इंतजाम कराया था, लेकिन इसकी भनक किसी तरह दीपक को लग गई और वह शादी वाले दिन यहां पहुंचा।

दीपक अपने साथ 315 बोर का तमंचा लेकर आया था। इस तमंचे से गोली मारने की वजह से कारतूस मौके से बरामद नहीं हुआ। सोमवार को पुलिस ने काजल के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के मुताबिक गोली काजल के सीने में घुसकर अंदर फंस गई। गोली लगने से उसका दिल फट गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन उसका शव लेकर गांव रवाना हो गए। काजल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
दुल्हन के बड़े भाई विकास अहिरवार ने सोमवार को सीपरी बाजार थाने में बरगांय निवासी दीपक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। विकास ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन काजल से दीपक एकतरफा प्यार करता था। काजल की दूसरी जगह शादी करने पर जान से मार डालने को धमकाता था। उसकी शादी होने की बात सुनकर दीपक यहां आ गया और ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर काजल की हत्या कर दी।

दुल्हन की हत्या करके फरार युवक की तलाश में सोमवार को पुलिस की टीमें दबिश देने में जुटी रहीं। हत्यारोपी दीपक की तलाश में देर-रात पुलिस ने दतिया स्थित उसके गांव बरगांय में दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उसके परिजन भी घर में ताला बंद करके भाग निकले। मोबाइल भी बंद कर रखा है। झांसी में रहने वाले दीपक के रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन रिश्तेदार कुछ नहीं बता पाए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार रात दतिया के बरगांय निवासी दीपक अहिरवार ने पड़ोस में रहने वाली काजल अहिरवार की उसकी शादी से चंद घंटे पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उसकी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एसएसपी राजेश एस ने हत्यारोपी की धरपकड़ के लिए स्वाट समेत तीन अलग-अलग टीमें बना दीं। पुलिस टीम ने मैरिज गार्डन समेत रेलवे स्टेशन में भी उसकी तलाश की। दूसरी टीम दतिया स्थित उसके गांव भी पहुंची। दीपक की कारगुजारी का पता चलने पर उसके परिवार के लोग भी गांव छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मोबाइल के जरिये लोकेशन तलाशने की कोशिश की, लेकिन सभी फोन स्विच ऑफ मिलने से कामयाबी नहीं मिली। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक टीमें युवक की तलाश में लगी हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...