दादरी। गौतमबुद्ध नगर में युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के बाद कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मोहल्ले का मुस्तकीम 12 मई की रात युवती को बहला फुसला कर अपने साथ कानपुर ले गया। वहां पर कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। मामले में पीड़िता ने मुस्तकीम, गुलफिजा, सज्जाद, अनीशा और सोहैल के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।







