Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi एक साल तक घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर पीटने का मामला आया...

एक साल तक घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर पीटने का मामला आया सामने, फ्लैट मालकिन पर मुकदमा दर्ज 

गाजियाबाद। वसुंधरा के सेक्टर 9 के जनसत्ता अपार्टमेंट में एक साल से घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। दिल्ली की एक संस्था ने नाबालिग को मुक्त कराकर फ्लैट मालकिन पर मुकदमा कराया है। इंदिरापुरम पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अरशद मेहंदी ने शिकायत दी कि सोमवार को अपार्टमेंट के एक फ्लैट में 17 साल की घरेलू सहायिका को एक साल से बंधक बनाने की सूचना मिली थी।

टीम  मौके पर पहुंची तो वहां पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की 17 साल की नाबालिग मिली। वह काफी डरी हुई थी। नाबालिग का कहना था कि फ्लैट मालकिन उससे सुबह 6:00 से रात 2:00 बजे तक जबरन बर्तन और कपड़े धोने के अलावा अन्य काम कराती थी। बात-बात पर उसे डंडे, चप्पल से बेरहमी से पीटा जाता था। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं जबकि दोनों हाथ सूज गए हैं।

इतना ही नहीं, रविवार रात में भी नाबालिग की बुरी तरह पिटाई की गई। इसके बाद वह किसी तरह फ्लैट से बाहर निकाल कर सीढ़ियों के नीचे छप गई। जिस समय टीम वहां पहुंची, नाबालिग सीढ़ियों के नीचे छिपी थी। नाबालिग का आरोप है कि फ्लैट की मालकिन उसको अंदर ही बंधक बनाकर रखती थी। बाहर निकलने पर उसे डंडे और चप्पलों से पीटा जाता था। इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर ने इंदिरापुरम पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि एक संस्था के कोऑर्डिनेटर की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...