Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi परिवार के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला आया सामने, युवक को...

परिवार के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला आया सामने, युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा  

दिल्ली। सनलाइट कालोनी स्थित किलोकरी गांव में मणिपुरी परिवार के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न सिर्फ 30 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, बल्कि उसकी पत्नी और बहन पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित को अस्पताल ले जाया जा चुका था। बाद में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मारपीट, बलवा करने और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया। हमलावर भी मणिपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मणिपुर निवासी 30 वर्षीय युवक ने बताया कि वह परिवार के साथ सनलाइट कालोनी इलाके में रहता है। बृहस्पतिवार को उसके घर पर एक दोस्त आया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे वह अपनी पत्नी व बहन के साथ दोस्त को छोड़ने जा रहा था। इस बीच रास्ते में उनको मणिपुर के ही रहने वाले तीन लोग मिले, इनमें एक महिला भी शामिल थी। तीनों में से एक युवक ने पीड़ित से कहा कि उसका मोबाइल फोन बैटरी डाउन होने की वजह से बंद हो गया है। यदि हो सके तो वह अपने मोबाइल से उनके लिए मुनिरका के लिए एक कैब बुक कर दे।

पीड़ित ने कैब बुक कर दी। बाद में कैब बुक करने का अनुरोध करने वाला युवक चला गया। मौके पर महिला व युवक मौजूद थे। आरोप है कि महिला के साथ मौजूद युवक ने अचानक पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पत्नी व बहन के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के अलावा उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़ित को पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट के दौरान आरोपी ने कॉल कर अपने बाकी साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने पीड़ित को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर-शराबा हुआ तो स्थानीय लोग बीच-बचाव कराने आ गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी जमीन पर गिराकर पीड़ित को मार रहे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 2.30 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पीड़ित को ट्रामा सेंटर ले जाया जा चुका था। युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। बाद में पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में आकर बयान दर्ज कराया। उसके आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते नहीं है। अलबत्ता इतना जरूर है कि दोनों मणिपुर के हैं और अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। पीड़ित ने भी मामले में खुलकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। उसने पूरे मामले की जांच कराने की बात की है। दरअसल मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। अब दिल्ली में हुई वारदात इसी विवाद लेकर है या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...