दिल्ली। बाहरी जिला के मुंडका इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी नौ दिन की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।
22 साल की आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह बच्ची नहीं चाहती थी, इसलिए उसने उसे मार दिया। महिला का पति बहादुरगढ़ में जूता फैक्टरी में मजदूर है। दंपती का दो साल का एक बेटा भी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।







