Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पोते ने दादी पर उठाया हाथ, बेटे ने भी नही दिया साथ,...

पोते ने दादी पर उठाया हाथ, बेटे ने भी नही दिया साथ, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर। सन्नाटा छा गया बंटवारे के किस्से में, जब मां ने पूछा मैं आई किसके हिस्से में…। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है कानपुर के साकेतनगर का। यहां एक 89 साल की वृद्धा के चार बेटों ने संपत्ति में हिस्सा लेने के बाद मां का ही बंटवारा कर डाला। वृद्धा का हाल बागवान फिल्म के उन अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की तरह कर दिया, जिन्हें उनके बेटे छह-छह माह अलग रहने को मजबूर कर देते हैं। इस मामले में भी चारों बेटे वृद्धा को तीन-तीन माह ही अपने यहां रखने और खाना देने के लिए तैयार होते है। हद तो तब हो गई, जब पोते (बड़े बेटे के पुत्र) ने उन पर हाथ उठा दिया। गाली देते हुए बाल पकड़कर नोचे और तमाचे मारे। इतना ही नहीं वृद्धा के बेटे ने अपने पुत्र का ही पक्ष लिया। इसके बाद वृद्धा ने किदवईनगर पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने बड़े बेटे और पोते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डब्ल्यू वन साकेतनगर निवासी माया देवी पांडेय ने बताया कि उनके चार बेटे विवेक कुमार, चंद्र प्रकाश, मनोज कुमार, विनय कुमार और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पति राम गोपाल पांडेय होजरी का काम करते थे।  करीब 35 साल पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद कुछ साल तक तो सब ठीक चला। फिर एक दिन बात उठी बंटवारे की। उन्होंने करीब तीन सौ गज के मकान को चार बराबर हिस्सों में बांटकर बेटों को दे दिया। वृद्धा के मुताबिक करीब आठ साल पहले वह उन बेटों को ही बोझ लगने लगी, जिन्हें गोदी उठाते कभी उसके कंधे नहीं दुखे। घर में चर्चा होने लगी कि उन्हें कौन रखेगा और कौन खाना खिलाएगा। घर में मनमुटाव होता देख बर्रा में रहनी वाली छोटी बेटी विनीता ने तय किया कि वे चारों बेटों के पास तीन-तीन माह रहेंगी।
तब से यही सिलसिला चला आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी बात से नाराज पोता (बड़े बेटे विवेक कुमार का बेटा) साहिल पांडेय उर्फ विकास उनसे गालीगलौज करने लगा। इसके बाद मारपीट भी की। 30 मई को रात 10:30 बजे वह अपने कमरे में थी, तो साहिल आया और बाल पकड़कर कई बार हिलाया। गालीगलौज करने के बाद तमाचे मारे। धमकी दी कि पहले तुमको और तुम्हारे छोटे लड़के को मार देंगे। इसके बाद बाकी दोनों लड़कों को मार देंगे। वृद्धा के मुताबिक बड़ा लड़का भी अपने बेटे का ही पक्ष लेता है। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर उसके बेटे और पोते के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...