Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म 

खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म 

हरिद्वार। प्रेमी के साथ हाथरस से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची एक किशोरी को एक आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अगवा कर लिया। इसके बाद देहरादून में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हरिद्वार जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी में आरोपी के घर से एक और किशोरी भी बरामद हुई है, जिससे आरोपी एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िताओं के मेडिकल परीक्षण करने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। आरोपी को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि बीती 14 जून को यूपी के हाथरस से एक नाबालिग प्रेमी युगल फरार होकर ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युगल को डरा धमकाया। तब किशोर को मौके पर ही छोड़कर वह किशोरी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गया। देर शाम तक भी किशोरी के वापस नहीं लौटने पर किशोर जीआरपी थाने पहुंचा और पूरी कहानी से एसओ जीआरपी अनुज सिंह को अवगत कराया। जीआरपी की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो किशोरी को अपने साथ ले जा रहा शख्स के पुलिसकर्मी होने की बात सामने आई। किशोर की सूचना पर हाथरस से उसके परिजन भी पहुंच गए।

इसी दौरान मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली किशोरी के परिजन से उसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मी बनकर संपर्क साधकर किशोरी के हरिद्वार में होने की जानकारी दी। किशोरी जिस किशोर के साथ यहां आई थी, वह उसके जीजा का भाई ही था। इसलिए परिजन ने रिश्तेदारों से संपर्क किया, तब उन्हें युगल के फरार होने की बात पता चली। परिजन ने रिश्तेदारों को कॉल कर रहे शख्स का नंबर उपलब्ध कराया। इसके बाद बाद जीआरपी ने मोबाइल फोन नंबर मिलने पर किशोरी को 15 जून की रात को देहरादून के डोबाल वाला पथरिया पीर से खोज लिया। उस घर से एक अन्य किशोरी भी मिली। पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति ने किशोरी का अपहरण कर यहां लाया था और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर हत्या की धमकी दे रहा था।
बहराइच की एक और किशोरी भी बरामद
एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने बताया कि एसओ अनुज सिंह की अगुवाई में आरोपी अर्जुन सिंह राणा निवासी डोबाल वाला पथरिया पीर देहरादून को भी रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहराइच की किशोरी का भी रेलवे स्टेशन से अपहरण कर यहां लाया था। एक माह से उसके साथ भी दुष्कर्म कर रहा था। किशोर के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, हत्या की धमकी देने, पोक्सो ऐक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। बहराइच पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...