Friday, September 18, 2026
Home Crime UP किशोरी की हत्या के मामले में पिता को आजीवन करावास की सुनाई...

किशोरी की हत्या के मामले में पिता को आजीवन करावास की सुनाई सजा

चंदौली। विशेष अधिवक्ता पॉक्सो अनुराग शर्मा की अदालत ने सोमवार को किशोरी की हत्या के मामले सुनवाई की। जिसमें न्यायालय ने बलुआ थानाक्षेत्र के हुदहुदीपुर निवासी उसे पिता मनोज सिंह उर्फ गुड्डू को आजीवन करावास की सजा सुनाई। साथ ही 60 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक (एडीजीसी) शमशेर बहादुर सिंह ने कोर्ट में पैरवी की। कहा कि माता-पिता का ऐसा निष्ठुर चेहरा कभी-कभी ही दिखाई देता है। मजबूरी या फिर कुछ और बात रहा हो घटना दिल को दहला देने वाली है। चंदौसी हुदहुदीपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने खुद अपनी बिटिया मोनी सिंह (17) की गला घोंट हत्या कर दी।

14 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के हुदहुदीपुर गांव के कुछ लोगों ने एसपी अंकुर अग्रवाल को फोन कर किसी किशोरी की मौत की सूचना दी थी। जिसके बाद बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय मोनी का शव पड़ा हुआ था। पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने बाथरूम में कुंडी के सहारे आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सच सामने आया वह काफी चौंकाने वाला था। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की मौत आत्महत्या से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस का शक गहराया। सबसे बड़ी बात कि गांव का कोई भी शख्स इसके लिए आगे आने को तैयार नहीं था। फिर चौकी इंचार्ज शिवमणि तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।
इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि विवेचना मैंने ही की। मोहर गंज इलाके से पुलिस ने मनोज सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है और कहा कि उसकी पुत्री मानसिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इलाज कराते कराते परेशान हो गए थे।

दो साल से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह इधर-उधर भागती रहती थी, जिसके कारण वह हमेशा परेशान रहता था। उसी के कारण 14 सितंबर को उसकी हत्या कर दी थी और घटना को छुपाने के लिए खुद पुलिस को आत्महत्या की गलत सूचना दी। पिता को गिरफ्तार कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसी मामले की सोमवार को पाक्सो के स्पेशल जज अनुराग शर्मा की अदालत में सुनवाई पूरी की है। इस दौरान पुलिस की विवेचना, गवाह और अभियोजन की ओर से प्रस्तुत तर्क के आधार पर कोर्ट ने मनोज सिंह उर्फ गुड्डू को हत्या का दोषी करार दिया। साथ ही दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई व जुर्माना लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...