Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi युवक की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

युवक की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

नई दिल्ली। शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में रविवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अब्दुल रब्बानी (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। गांधी नगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को रब्बानी के कमरे का सामान ज्यों का त्यों मिला है। लूटपाट की बात से पुलिस इंकार कर रही है। रब्बानी के रूम पार्टनर ने कुछ जानकारों पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हेमताबाद का रहने वाला अब्दुल रब्बानी अपने दोस्तों के साथ कृष्णा नगर के कांति नगर में रहता था। इसका परिवार पश्चिम बंगाल में रहता है। इसके परिवार में पिता नियाज आलम, मां राबिया, एक भाई कौसर व अन्य सदस्य हैं। पिछले करीब सात साल से अब्दुल रब्बानी कृष्णा नगर में रहकर सिलाई का काम करता था।  चाचा मेहताब ने बताया कि रब्बानी के साथ चार अन्य युवक रहते थे। इनमें एक युवक रमजान भी शामिल है। वह भी सिलाई का काम करता है। शनिवार पूरी रात और रविवार आधा दिन उसने फैक्टरी में काम किया। दोपहर के समय रमजान कमरे में पहुंचा तो उसने कमरे से खून बहता हुआ देखा।
दरवाजा खोलते ही अंदर रब्बानी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। फौरन उसने पुलिस और रब्बानी के परिवार को खबर दी। मौके पर पुलिस पहुंची। छानबीन के दौरान रमजान ने बताया कि एक सप्ताह पहले रब्बानी का कमरे पर रहने वाले तीन लड़कों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों लड़के कमरा खाली करके चले गए थे। रमजान ने आशंका जाहिर की है कि उन लड़कों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रमजान के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस रब्बानी की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...