दिल्ली। दोस्त की बहन को घूरने वाले शख्स को मना करना एक युवक को महंगा पड़ा। उस शख्स ने ताबड़तोड़ चाकुओं से युवक पर हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल को आनन-फानन में पीड़ित के एक दोस्त ने मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची राजपार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित का पता लगा रही है जानकारी के मुताबिक जसवंत परिवार के साथ मंगोलपुरी स्थित पी-2 ब्लाक में रहता है। जो साफ-सफाई का काम करता है। जसवंत ने पुलिस को बताया कि वह बीते 26 मई को अपने दोस्त गौरव उर्फ गंजा के साथ मंगोलपुरी के पी ब्लाक स्थित छठ पार्क के पास एक रेहड़ी पर चिनक फ्राइ खा रहा था।
ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर की युवक की हत्या, मामला दर्ज
RELATED ARTICLES







