Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपियों को आजीवन कारावास की...

युवक की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा 

छत्तीसगढ़।  गुम हुई गाय के संबंध में पूछताछ करने पर बिफरे दो युवकों के द्वारा मिलकर एक ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने और महिला को गंभीर रूप से घायल करने के दो साल पुराने मामले में माननीय सत्र न्यायाधीश ने आरोपियों को दोष सिद्ध करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि सेसो कुमार यादव ड्राइवरी का काम करता है तथा अभियुक्त विभाष प्रजा हेल्पर है। दो अगस्त 2022 की दोपहर एक बजे अभियुक्तगण टंकी की ओर नहाने जा रहे थे, तभी मृतक बंशीधर यादव अभियुक्त सेसो कुमार से अपनी गाय के बारे में पूछा। इस दौरान सेसो कुमार यादव ने बताया कि वह उसकी गाय चोरी नहीं की है, एक्सीडेंट में मर गई है। इसके बाद सेसो कुमार यादव और बंशीधर यादव के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और फिर सेसो कुमार यादव और विभाष प्रजा ने मिलकर डंडे से बंशीधर यादव के सिर में हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई इंदुमती को उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ भी मारपीट की।

मारपीट में घायल को 108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बंशीधर यादव की मौत हो गई। इसके बाद प्रार्थी जीवर्धन यादव ने इस मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।

उक्त मामले में सत्र न्यायाधीश के विद्वान न्यायाधीश अरविंद कुमार सिन्हा ने दोनों पक्षों की सुनवाई पश्चात इस मामले के दोनों आरोपियों को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 500-500 सौ रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया है। धारा 506 में दोनों को दोषमुक्त किया है। वहीं, धारा 325 में दोनों आरोपियों का दोष सिद्ध पाये जाने के बाद दोनों को एक-एक वर्ष सश्रम कारावास एवं पांच-पांच सौ जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले में अपर लोक अभियोजक दीपक शर्मा ने पैरवी की।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...