Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi अवैध संबंध के विरोध करने पर की देवर की हत्या, भाभी और...

अवैध संबंध के विरोध करने पर की देवर की हत्या, भाभी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार  

नई दिल्ली। द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक रवि उर्फ सोनू (31) की अगवा करके हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने 78 दिन बाद सुलझा लिया है। हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी भाभी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस संबंध में भाभी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है। इतना ही नहीं आरोपी इतने शातिर हैं कि 78 दिन तक सोशल मीडिया पर उसे जिंदा दिखाया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल ऑन रखा। आरोपी रवि को जिंदा दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उसके पुराने वीडियो डालने लगे।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान शिव एंक्लेव ढिचाऊ रोड, नजफगढ़ निवासी सीमा उर्फ रिंकू, इसका प्रेमी गांव जोंधी, झज्जर, हरियाणा निवासी नीरज सहरावत, शिव एंक्लेव, नजफगढ़ निवासी नीरज दहिया और गांव यूसुफपुर-ईसापुर, गाजियाबाद यूपी निवासी अनुभव मलिक के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि रवि की बहन ज्योति ने 24 मार्च को बाबा हरिदास नगर में अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ज्योति ने बताया कि उसका भाई पांच मार्च 2024 से गायब है।

रवि अपने भाई दीपक और भाभी सीमा के साथ शिव एंक्लेव में रहता था और खेती करता था। ज्योति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, थाना प्रभारी बलराम सिंह बेनीवाल समेत अन्यों की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के सीडीआर के अलावा टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। जांच में पता चला कि रवि ने पांच मार्च की रात नीरज से बात की थी। तकनीकी जांच से पता चला कि आठ मार्च तक रवि के फोन की लोकेशन उसके घर के आसपास की ही थी। इसके बाद उसके मोबाइल की लोकेशन जनकपुरी की दिखने लगी।

पुलिस ने रवि के परिजनों और जान पहचान वालों के नंबरों की जांच की। पता चला कि पांच मार्च को सीमा का फोन नीरज दहिया इस्तेमाल कर रहा था और उसकी लोकेशन गंग नहर, मोदीनगर के पास की थी। उस रास्ते के टोल प्लाजा के सीसीटीवी में सीमा की स्विफ्ट कार दिखी, जिसे नीरज सहरावत चला रहा था।सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने पहले सीमा और नीरज सहरावत को हिरासत में लिया। इस बीच लगातार रवि का मोबाइल 19 मई तक ऑन रहा। शुरुआत में इन दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती से वह टूट गए। इन लोगों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। सीमा ने बताया कि वह नीरज सहरावत से प्यार करती है और उसके साथ ही रहना चाहती है। उसका देवर इसका विरोध करता था।

रवि ने कुछ दिनों पूर्व अपची एक प्रॉपर्टी को 18 लाख रुपये में बेचा था। इसमें से उसको हिस्सा नहीं दिया। कहने पर थोड़े बहुत पैसे दिए, लेकिन बाद में वह रुपये वापस मांगने लगा था। इसी बात को लेकर उसने अपने प्रेमी नीरज सहरावत के साथ उसकी हत्या की साजिश रची। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को मेरठ के सरधाना थाना क्षेत्र में फेंक दिया। उसको तीन गोलियां मारी गई थीं। अगले ही दिन रवि का शव यूपी पुलिस को मिल गया था। यूपी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पहचान न होने पर यूपी पुलिस ने रवि के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। दिल्ली में हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नीरज दहिया और अनुभव को भी गिरफ्तार कर लिया। रवि की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल ऑन रखा। आरोपी रवि को जिंदा दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उसके पुराने वीडियो डालने लगे।

इससे यह लगता रहा कि वह जिंदा है। पूछने पर सीमा अपने पति व रवि की बहन से कहती थी कि उसका मोबाइल ऑन है, वहीं अपनी मर्जी से कहीं चला गया है। पता चला है कि रवि की शादी हुई थी। छह माह बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, तब से वह भाई-भाभी के साथ रहता था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...