Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक ने अपने छोटे भाई, उनकी पत्नी व तीन माह के मासूम...

युवक ने अपने छोटे भाई, उनकी पत्नी व तीन माह के मासूम की हत्या कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

हरियाणा। गांव गढ़ बिंदरौली में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक अपने छोटे भाई, उनकी पत्नी व तीन माह के मासूम की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। छोटे भाई का शव घर के आंगन में चारपाई पर मिला है। वहीं उनकी पत्नी व बच्चे का शव कमरे में मिला है। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है।

गांव बिंदरौली निवासी अमरदीप (28), अपनी पत्नी पत्नी मधु (25) और बेटे शिवम (तीन माह) तथा पिता धर्मबीर व बड़े भाई मंदीप के साथ रहते थे। अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में फैमिली आईडी विभाग में कार्यरत थे। रात का वह अपनी पत्नी व बेटे संग घर के आंगन में चारपाई डालकर सोए थे। रात को उनकी बड़े भाई से किसी बात के लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह उठने के बाद धर्मबीर अपने पोते शिवम को खिलाने के बाद घर से कुछ दूर स्थित पशु बाड़े में चले गए।

उस समय उनका छोटा बेटा अमरदीप चारपाई पर लेटा था और पुत्रवधू पौत्र के साथ उनके पास ही बैठी थी। बड़ा बेटा मंदीप भी उनसे कुछ दूर खड़ा था। उनके पशु बाड़े में जाने के कुछ समय बाद उन्हें कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। वह अपने घर की तरफ गए तो बेटे अमरदीप का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उन्होंने पुत्रवधू को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।

अंदर जाकर देखा तो पुत्रवधू का शव भी कमरे में पड़ा था। वहीं पौत्र उनकी गोद में घायल अवस्था में था। वह तुरंत अपने पौत्र को लेकर चिकित्सक के पास भागे, लेकिन मासूम को भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से बड़ा बेटा मंदीप फरार है। आरोप है कि मंदीप हत्या की वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। मामले की सूचना के बाद एसीपी मुकेश जाखड़, थाना प्रभारी देवेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू करेगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...