Friday, March 20, 2026
Home Crime Delhi महिला डॉक्टर पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर 

महिला डॉक्टर पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर 

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन के टैगोर गार्डन इलाके में शनिवार शाम एक युवक ने महिला डॉक्टर सांगेय भूटिया (40) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डॉक्टर के पति और परिवार वालों से पूछताछ कर जांच कर रही है। हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डाॅक्टर परिवार के साथ टैगोर गार्डन इलाके में रहती हैं। वह जिस इमारत में रहती हैं, उसी में हेयर एंड सेंसेस नाम से क्लीनिक चलाती हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली।

पुलिस पहुंची तो पता चला कि परिजन महिला को अस्पताल ले गए हैं। क्लीनिक की सीढि़यों पर खून बिखरा देख फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। जांच में पता चला कि क्लीनिक में घुसे युवक की सांगेय से किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाल लिया। महिला जान बचाने के लिए सीढि़यों पर चढ़कर घर की ओर भागी। इसी दौरान युवक ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से एक से ज्यादा वार किए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि आरोपी महिला डॉक्टर का परिचित हो सकता है। सांगेय के बयान और आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस क्लीनिक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...