Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवक ने अपने पुरे परिवार की बेरहमी से की हत्या, फिर खुद...

युवक ने अपने पुरे परिवार की बेरहमी से की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

सीतापुर। रामपुर मथुरा क्षेत्र में हुई इस घटना को जिसने भी सुना वह दंग रह गया। सूरज की किरणें उगते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। जरा से विवाद में पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। रात का मंजर कितना दिल दहलाने वाला होगा, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अवैध असलहे के साथ पुलिस को मौके से एक खून से सना हथौड़ा भी मिला है। कमरों में फैला खून देख हर किसी का सिर चकरा गया।
पुलिस का मानना है कि पत्नी प्रियंका सिंह (40) और मां सावित्री (62) को गोली मारने के बाद क्रूरता से दोनों को मौत के घाट उतारा गया। उनके शरीर पर मिले चोटों के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हत्या करने वाले ने यह पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया कि दोनों जिंदा न रह सकें। भोर करीब पांच बजे पुलिस को जानकारी हुई। एसपी की मानें तो मौके पर फॉरेंसिक टीम ने एक असलहा बरामद किया है। वहीं खून से सना एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है। प्रियंका व सावित्री के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ी बेटी अस्वी के शरीर में गोली मिली है। शरीर पर कई चोटों के निशान भी हैं।
घर के बाहर पड़े खून के निशान देखकर पता लग रहा है कि अस्वी के साथ अर्ना (8) व पुत्र आद्विक (4) को छत से फेंका गया है। पड़ोसी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर पड़े बच्चों को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल गया था। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो छत से फेंकने से पहले एक बच्ची को हथौड़े से मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर लगी चोटें इस ओर इशारा कर रही हैं। हथौड़े से पहले वार करने के बाद छत से बच्ची को फेंका गया, ताकि जिंदा रहने की गुंजाइश न रहे।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) का शुक्रवार रात अपने परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार भोर के समय करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसने अपनी मां सावित्री(62) और पत्नी प्रियंका सिंह(40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना(8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। सभी को मारने के बाद खुद को गोली मार ली।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...