Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand पटेलनगर क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए युवती...

पटेलनगर क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए युवती समेत दो लोगों को किया गया गिरफ्तार 

देहरादून। पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां काम कर रहे 15 युवक-युवतियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। कॉल सेंटर से विदेशों में कॉल कर लोगों से लैपटॉप, कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर धोखधड़ी की जाती थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें पटेलनगर में महंत इंद्रेश अस्पताल के पास रिद्धिम टॉवर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालन की सूचना मिली थी। इसपर सीओ सदर के नेतृत्व में एसओजी की एक टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को कॉल सेंटर में दबिश दी। यहां प्रथम तल पर बड़े हॉल में कुछ युवक, युवतियां लैपटॉप और कम्पयूटर के सामने बैठकर हैडफोन लगाकर कॉल पर बात कर रहे थे। जो स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन सपोर्ट कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से उनके कम्पयूटर सिस्टम से वायरस/ बग हटाकर उनके बैंक खातों की जानकारी मांग रहे थे।

पुलिस के पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वो विवेक निवासी ग्राम अगरोहा, हिसार, हरियाणा और निकिता निवासी सोनादा दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल के लिए काम करते हैं। पुलिस ने विवेक और निकिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 15 युवक-युवतियों को 41 सीआरपीसी के नोटिस जारी किए गए हैं।

ऐसे करते थे ठगी:  कॉल सेंटर के कर्मचारी अपना नाम बदलकर स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट का प्रतिनिधि बताकर विदेशी कॉल आने पर लोगों से बात करते थे। आरोपी खुद ही उनके सिस्टम में बग या वायरस भेजते थे और बाद में उसे ही ठीक करने के नाम पर अल्ट्रा व्यूवर का प्रयोग कर सिस्टम की एक्सेस प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद गिफ्ट कार्ड और क्रिफ्टो करेंसी में उनसे पेमेंट ली जाती थी।

धोखाधड़ी से मिलती थी अच्छी सेलरी:  कर्मचारियों ने बताया कि विवेक और निकिता द्वारा उन्हें धोखाधड़ी करने के लिए अच्छी सेलरी दी जाती थी। पुलिस ने मौके से 14 लैपटॉप, हेड फोन, सात मोबाइल फोन, ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन से सम्बन्धित उपकरण आदि बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...