Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi मकान मालिक ने किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का किया प्रयास,...

मकान मालिक ने किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का किया प्रयास, महिला समेत दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती 

नोएडा। सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में मकान मालिक ने किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि मकान मालिक ने छत पर किरायेदार को शराब पिलाने के बाद नीचे बने कमरे में आग लगा दी। उस वक्त किरायेदार की पत्नी दो बच्चों के साथ सो रही थी। आग से महिला और दोनों बच्चे झुलस गए। तीनों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से कानपुर निवासी युवक निजी कंपनी में काम करता है। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ गेझा गांव में किराये पर रहता है। आरोप है कि 26 अप्रैल को युवक की पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तभी मकान मालिक मेद सिंह आया।

पति को शराब पिलाने के बाद उसने उसने गंदी नियत से महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला के दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने ज्वलनशील पदार्थ कमरे में फेंककर आग लगा दी। इसमें महिला और उनके दोनों बच्चे झुलस गए। आननफानन में किसी तरह महिला दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि महिला 15 फीसदी जली है। जबकि दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया था।

पुलिस ने किया घटना को दबाने का प्रयास 
इस मामले में पुलिस पर घटना को दबाने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम मामले के उजागर होने पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। हालांकि बाद में मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।

नशे में रातभर छत पर पड़ा रहा पति 
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मकान मालिक महिला पर गंदी नियत रखता था। इसी चक्कर में उसने 26 अप्रैल की रात को पति को छत पर ले जाकर शराब पिलाई थी।  शराब के नशे में मकान मालिक नीचे पहुंचा। उसने किरायेदार की पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। वहीं महिला का पति शराब पीकर पूरी रात छत पर पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...