Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 20 हजार रुपये के लालच में 14 साल की नाबालिग को अगवा...

20 हजार रुपये के लालच में 14 साल की नाबालिग को अगवा कर जबरन करवाया विवाह 

पटियाला। थाना बख्शीवाला के अधीन पड़ते एक गांव में 20 हजार रुपये के लालच में 14 साल की स्कूली छात्रा को अगवा करके उसका जबरन विवाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए लड़की को वारदात के पांच दिनों के बाद आरोपी दूल्हे के घर से बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी दूल्हे, उसके पिता, बिचौलन मौसी व उसकी भांजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।

पीड़ित छात्रा के पिता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी रोजाना की तरह 24 अप्रैल को सुबह करीब सवा सात बजे तैयार होने के बाद साइकिल पर स्कूल गई थी। सुबह करीब 11 बजे पिता को गांव में किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनकी बेटी की साइकिल उनके घर के बाहर खड़ी है।

पिता तुरंत स्कूल पहुंचे, वहां बताया गया कि उनकी बेटी स्कूल आई ही नहीं। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। संबंधित थाना बख्शीवाला के इंचार्ज अजय परौचा ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की गई।

इस दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर सामने आया कि एक महिला व एक व्यक्ति उक्त स्कूली छात्रा को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं। आगे की जांच में इस महिला और व्यक्ति की पहचान हुई।

आरोपी जगतार सिंह व उसके लड़के अमृतपाल सिंह (25) को गिरफ्तार करके जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि मेहनत मजदूरी करने वाले अमृतपाल सिंह ने महिला को अपने लिए रिश्ता तलाशने को कहा था। महिला ने इस बारे में अपनी भांजी से बात की, तो उसने एक स्कूली छात्रा को कभी पैसों का तो कभी कुछ खाने-पीने का लालच देकर गुमराह करना शुरू कर दिया।

उसकी भांजी ने लड़की को अपने भरोसे में लेने के बाद 24 अप्रैल को युवक के पिता जगतार सिंह व अपनी मौसी को गांव बुलाया। जहां से यह दोनों लड़की को मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक जिस दिन लड़की को लेकर गए थे, उसी दिन एक मंदिर में उसकी शादी अमृतपाल सिंह के साथ करवा दी गई थी।

वहीं, पुलिस ने युवक की ओर से लड़की के साथ संबंध बनाए जाने से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद से लड़की उक्त युवक की बहन के साथ रह रही थी। पुलिस ने लड़की को वारदात के बाद पांचवें दिन बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक गांव महिला की भूमिका होने से इन्कार किया है जबकि छात्रा के परिवार वाले इस महिला पर भी मामले में संलिप्त होने के आरोप लगा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...