Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवती से अवैध संबंध का कर रहा था विरोध, तो जीजा ने...

युवती से अवैध संबंध का कर रहा था विरोध, तो जीजा ने गोली मारकर की साले की हत्या 

बरेली। अमन पटेल हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने उसके बहनोई विकास व उसके दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव को जेल भेज दिया है। करीबी रिश्तेदार की युवती से विकास के संबंध हो गए थे। अमन इसका विरोध कर रहा था। इसलिए सुनियोजित तरीके से उसे गोली मार दी गई। बिथरी थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि अमन के ताऊ की बेटी वर्षा की शादी भुता थाने के गांव इस्माइलपुर निवासी विकास के साथ हुई है। चार महीने पहले वर्षा ने बच्चे को जन्म दिया था। वर्षा की तीमारदारी के लिए  रिश्तेदार युवती विकास के घर गई थी। इसी बीच विकास ने उस युवती से संबंध बना लिए। युवती घर लौट आई और मोबाइल के जरिये विकास के संपर्क में रही।

इन अवैध संबंधों की जानकारी जब अमन को हुई तो उसने विरोध या। परिवार को जानकारी होने पर रिश्तेदारी में विकास के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। विकास ने अमन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। बिथरी थाना क्षेत्र में रविवार रात उसने गोली मारकर अमन की हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक बरेली में खरीदारी करने के दौरान अमन के साथ चार लोगों के होने की पुष्टि हुई। सचिन और विक्रांत ने जो बयान और मौजूदगी बताई वह सर्विलांस, सीसीटीवी आदि से पूरी तरह सही पाई गई। विकास का पहला बयान ही उलझा हुआ था। उसने कहा था कि कपड़ों की खरीद कराने के बाद वह अपने कमरे पर चला आया था पर लोकेशन के हिसाब से वह गलत बोल रहा था।

पुलिस ने उसे इस तरह जाने दिया जैसे उस पर शक ही न हो। अंतिम संस्कार के बाद दोबारा उसे पकड़ा तो उसने अमन की हत्या को खनन के धंधे और प्रेमप्रसंग की ओर मोड़कर खुद को पाकसाफ दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने जब उसे उसका कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन दिखाई तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया। उसके पास से खून से सनी शर्ट, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी विकास पटेल ने पुलिस को बताया कि पिछले साल फरवरी में उसने अमन की चचेरी बहन से प्रेम विवाह किया था। शुरू में परिवार के लोग नाराज थे लेकिन बाद में दोनों परिवारों में आनाजाना शुरू हो गया। बताया कि पत्नी के प्रसव के दौरान रिश्तेदार युवती से संबंध हो गए थे। उसने योजना बनाकर सोमवार शाम अमन को बरेली बुलाया और उसके साथ होटल पर खाना खाया।
अमन के दोस्त सचिन व विक्रांत भी कपड़ों की खरीदारी करने बरेली आए थे, उनके परिवार में कोई शादी थी। तब उनके साथ घूमकर सभी ने खरीददारी की। रात करीब साढ़े नौ बजे अमन से कहा कि अब आप लोग घर जाओ, वह संजय नगर में अपने कमरे पर जा रहा है। सचिन और विक्रांत के साथ अमन बाइक से लालपुर मोड़ आया, जहां अमन की बाइक खड़ी थी। वहां से सचिन व विक्रांत अपनी बाइक से चले गए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...