Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक की उसके ही दो दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या, शव...

युवक की उसके ही दो दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या, शव को खंडहर में दफनाया, मुकदमा दर्ज

हरियाणा।  सोनीपत के खरखौदा की प्रताप कॉलोनी में रहने वाले युवक की उसके दो दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए बाईपास किनारे खंडहर कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया। एक आरोपी की मां को मामले का पता लगा तो वह बेटे लेकर थाने में पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नपा सचिव संदीप की अगुवाई में गड्ढे से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर खरखौदा के ही रहने वाले दो युवकों के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खरखौदा की प्रताप कॉलोनी निवासी संजू ने पुलिस को बताया कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते है। उनका भाई सचिन सोमवार को अपने दोस्त कमल व एक अन्य के साथ घूमने के लिए निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं आया। सोमवार रात करीब आठ बजे उनकी अपने भाई से मोबाइल पर बात हुई थी। उसने जल्द लौटने को कहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। साथ ही भाई के दोस्त कमल और एक अन्य पर ही उनके भाई की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी।

संजू का कहना है कि मंगलवार की देर रात पुलिस ने उनके भाई सचिन की हत्या किए जाने की सूचना दी। भाई का शव खरखौदा में ही बरोणा और गोपालपुर मार्ग के बीच बाईपास किनारे बने एक कमरे में गड्ढा खोदकर दबाया गया था। वारदात को उनके भाई सचिन के दोस्तों कमल व एक अन्य ने ही अंजाम दिया। उनके भाई की पहले ईंट व शराब की बोतल से हमला कर हत्या की और उसके बाद शव को छिपाने के लिए गड्ढे में दबा दिया। मामले का खुलासा तब लगा जब आरोपी कमल की मां बेटे को लेकर थाने में पहुंची।

सूचना मिलते ही डीसीपी नरेंद्र कादियान मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नपा सचिव संदीप की अगुवाई में शव को बाहर निकाला गया। इससे पहले एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है।

पुलिस के अनुसार खरखौदा में गुरुकुल वाली गली निवासी अंगूरी अपने बेटे को लेकर थाने में पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कमल व उसके दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। दोनों ने शव को बरोणा और गोपालपुर मार्ग के बीच बाईपास किनारे बने खंडहर कमरे में गड्ढा खोदकर दबाया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया।

संजू ने पुलिस को बताया कि तीन भाई-बहनों में सचिन सबसे छोटा था। वह बड़े हैं और उसके बाद उनकी एक बहन है। दोनों शादीशुदा है। छोटा भाई सचिन अविवाहित था।

आशंका है कि घटना की रात को तीनों दोस्तों ने शराब पी थी। जिसके बाद झगड़े में वारदात को अंजाम दिया। शराब की बोतल से भी हमला किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही सभी सबूत जुटाए जाएंगे। जिसके बाद हत्या के असल कारणों का पता लग सकेगा।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...