Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi छात्रा को ब्लैकमेल कर बनाये संबंध, पीड़िता के परिजनों को भेजी अश्लील फोटो,...

छात्रा को ब्लैकमेल कर बनाये संबंध, पीड़िता के परिजनों को भेजी अश्लील फोटो, मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बीबीए की छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की एक घटना सामने आई है। इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि छात्रा के दोस्त ने ही अंजाम दिया है। अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए होटल बुलाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मगर जब पीड़िता नहीं मानी तो कपड़े फाड़कर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली छात्रा ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में बीबीए की छात्रा है।

सोशल मीडिया के जरिए एक साल पहले उसकी दोस्ती अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन निवासी युवक अमानुल्लाह फारूकी के साथ हो गई थी। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसे बातों में फंसा कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो के आधार पर वह ब्लैकमेल करने लगा और उसने मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। यहां पर आरोपी ने संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद एक बार फिर से फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दिल्ली के होटल में बुलाया। यहां पर भी संबंध बनाने की कोशिश की और विरोध करने पर छात्रा के कपड़े फाड़ दिए।

गत 13 मार्च को आरोपी ने छात्रा के हॉस्टल के बाहर आकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने छात्रा की फोटो और वीडियो छात्रा की मां और अन्य परिजनों के मोबाइल पर भेज दी। आरोपी के भाई ने पीड़ित परिवार को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश लिखकर भेजे। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...