Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi युवक की चाकू मारकर की हत्या, मामला दर्ज

युवक की चाकू मारकर की हत्या, मामला दर्ज

दिल्ली। त्रिलोकपुरी इलाके में लड़कों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अशोक उर्फ ठंडा पानी (27) के रूप में हुई है। अशोक के खिलाफ पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश था। वह इसी दबगई का फायदा उठाकर एरिया के लड़कों पीटने के अलावा उनको मुर्गा बना देता था। बाद में उनसे चप्पल-जूते चटवाने के अलावा जमीन पर नाक रगड़वाता था। बुधवार को ही अशोक ने 29 और 31 ब्लॉक के लोगों को गाली-गलौज का एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। उसी दिन शाम को इसका कत्ल कर दिया गया। आरोपियों ने अशोक को कार में अगवा कर जमकर पीटा। बाद में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

हमले के दौरान अशोक के दो दोस्त सुहेल उर्फ 600 और समीर उर्फ नल्ली को भी चाकू लगा। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार रात करीब 8.15 बजे एलबीएस अस्पताल से अशोक की हत्या का पता चला था। तुरंत अधिकारी वहां पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि 31 ब्लॉक के चौक पर कुछ युवकों ने अशोक और उसके दो दोस्तों को चाकू मार दिया था। हमले में उसके दो दोस्तों के जख्मी होने का पता चला। अस्पताल ले जाने पर अशोक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बाकी दोनों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

छानबीन के दौरान पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने ठंडा पानी की हरकत की जानकारी दी। इसके बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल की गई, जहां आरोपी लड़कों को मुर्गा बनाकर उनको पीटता हुआ दिखता है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसका बदला लेने की नीयत से किसी ने वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...