काशीपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान किया गया है। पुलिस ने गश्त के दौरान टांडा रेलवे फाटक के पास कच्ची शराब बेचते टांडा उज्जैन निवासी शांति पत्नी लाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 लीटर शराब के बरामद की है। ग्राम गोपीपुरा में घर के बाहर कच्ची शराब बेच रही गुरबचन कौर उर्फ बचनी पत्नी बचन सिंह पुलिस को देखकर मौके से भाग गई।
पुलिस ने मौके से 15 लीटर कच्ची शराब कब्जे में ले ली है। वहीं शांतिनगर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चांद पुत्र स्व. दिलीप सिंह के कब्जे से 30 लीटर शराब बरामद हुई है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने ग्राम सेमलपुरी निवासी तारा सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरमुख सिंह व लवप्रीत सिंह पुत्र बूढ़ सिंह को 20-20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। नीलकंठ कॉलोनी में शराब बेच रहे सरवरखेड़ा निवासी प्रेम पुत्र भीमसेन के कब्जे से 15 लीटर शराब बरामद की है। शिवराजपुर में शराब बेच रही राजकुमारी पत्नी सुरेश के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं ग्राम दुर्गापुर निवासी रानी बाई पत्नी बग्गा सिंह से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अलावा गढ़ीनेगी निवासी कुसुम पत्नी चन्द्रपाल को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा है।







