Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने की अपने साथी...

रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने की अपने साथी की हत्या 

नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में कंटेनर में मिले शव के रहस्य को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की शिनाख्त केजरीवाल (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त विरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों नशे के आदी थे और इनके बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। दोनों फुटपाथ पर ही सोते थे। दोस्त की हत्या करने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस को आरोपी का सुराग मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पिपरिया कप्तान, लखीमपुर खीरी यूपी निवासी विरेंद्र उर्फ कालिया के रूप में हुई है। 27 मार्च को भलस्वा डेयरी पुलिस को जीटी करनाल रोड पर स्थित कैप्टन विक्रम बत्रा चौक (मुकरबा चौक) की ओर खड़े एक कंटेनर में रेत में दबा एक शव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के अंदर लगभग 40-45 साल के अज्ञात पुरुष का रेत में दबा शव को बरामद किया। शव क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया।
जिला के स्पेशल स्टाफ प्रभारी पवन यादव को मामले की जांच सौंपी गई। कई टीम बनाकर पुलिस मृतक और आरोपी की पहचान करने में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में कंटेनर में दो लोग घुसते हुए देखे गए, लेकिन केवल एक व्यक्ति को बाहर निकला। उस व्यक्ति के भागने के दिशा में पुलिस ने 50-60 कैमरों की फुटेज की जांच की। स्थानीय स्तर पर जांच में मृतक की पहचान केजरीवाल और आरोपी की विरेंद्र उर्फ कालिया उर्फ वेस्ट इंडीज के रूप में हुई।

लोगों ने बताया कि दोनों नशे के आदी थे। साथ ही पता चला कि दोनों जीटी करनाल रोड के फुटपाथ पर सोते थे। पुलिस ने आरोपी की जमुना बाजार, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों जांच की। 11 अप्रैल को एएसआई नरेश को आरोपी के जीटी करनाल बाईपास के पास आने की जानकारी मिली, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 2010 में वह लखीमपुर खीरी से दिल्ली आया था। वह कबाड़ी का काम करने लगा, लेकिन वह कमाई से संतुष्ट नहीं था और बुरी संगत में पड़ गया। नशे के लिए वह अपराध करने लगा। उसने बताया कि उसका मृतक केजरीवाल से पैसों को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से उसने लात घूसों, पत्थरों और लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...