Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi ट्रांसजेंडर महिला से थे संबंध तो लाठी और रॉड से किया हमला,...

ट्रांसजेंडर महिला से थे संबंध तो लाठी और रॉड से किया हमला, अधमरा कर फेंका नाले में  

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सोहेल (24) ने अपने दोस्त व उसके चाचाओं के साथ मिलकर संदीप उर्फ पाजी को पीट-पीटकर अधमरा कर नाले में फेंक दिया था। संदीप ने नाले में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था। संदीप के एक ट्रांसजेंडर महिला से संबंध थे। आरोपियों के कहने पर संदीप ने ट्रांसजेंडर महिला से रिश्ते खत्म नहीं किए तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी मोहम्मद सोहेल एक वर्ष से फरार था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सोहेल ने सह-आरोपी रोहित व उसके चाचा श्रीकृष्ण, राजकुमार, राकेश उर्फ राजू और दोस्त सचिन, गंगाराम उर्फ काला, दीपक व अविनाश के साथ मिलकर सेक्टर-25, रोहिणी, दिल्ली निवासी संदीप उर्फ पाजी की वर्ष 2022 में हत्या कर दी थी। हत्या का मामला शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज किया गया था।  शाहबाद डेयरी निवासी संदीप उर्फ पाजी, अजय मोदी, प्रकाश, दीपक उर्फ दीपू, चेतन उर्फ चिंटू मृतक सचिन राठी के करीबी थे। ये सभी आरोपी रोहित के अंकल और उसके अन्य साथियों से बदला लेना चाहते थे। उन्होंने रोहित को धमकी दी थी कि वे उसके अंकल या उसके भाई में से किसी एक को मार देंगे। आरोपी रोहित और उसके सभी चाचाओं ने मृतक संदीप उर्फ पाजी के एक ट्रांसजेंडर महिला के साथ संबंधों के खिलाफ आपत्ति जताई थी।

संदीप उर्फ पाजी ने उनकी बात नहीं मानी। इस पर ये सभी संदीप उर्फ पाजी से नाराज हो गए। रोहित और अन्य लोगों ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। वर्ष 2022 में आरोपी मो. सोहेल ने अपने दोस्त रोहित और अन्य साथियों के साथ मिलकर संदीप पर लाठी और रॉड से हमला किया। जब संदीप बेहोश हो गया, तो उसकी मृत्यु सुनिश्चित करने के लिए उसको एक नाले में फेंक दिया। इस मामले में आरोपी मोहम्मद सोहेल के अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सौहेल अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। शाखा में तैनात एसआई रविंदर को सूचना मिली कि थाना शाहबाद डेयरी के हत्या मामले में वांछित आरोपी सोहेल, अमरोहा, उत्तर प्रदेश के इलाके में छिपा हुआ है। एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन सिंह, एसआई अनुज व एसआई रविंद्र सिंह की टीम ने अमरोहा में घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...