Thursday, September 17, 2026
Home Crime Uttarakhand दिल्ली से हरिद्वार आकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे एक प्रेमी जोड़े...

दिल्ली से हरिद्वार आकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार 

हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार आकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे एक प्रेमी जोड़े को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके साथ एक ग्राहक को भी दबोच लिया गया। युवती मूल रूप से नेपाल की निवासी हैं और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते आ रहे हैं। पड़ताल में सामने आया है कि आनलाइन बुकिंग के बाद प्रेमिका ही ग्राहकों के साथ जाती थी। दिल्ली की कई काल गर्ल भी उनके संपर्क में थी। आरोपित प्रेमी जोड़े और ग्राहक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। मुखबिर से अहम सूचना मिलने पर धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी राकेंद्र कठैत व ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा की टीम ने पुराना रानीपुर मोड से चंद कदम की दूरी पर टिबड़ी अंडरपास के निकट ग्राहक से डील कर रहे युगल को पकड़ लिया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अमन राय निवासी महिला कालोनी गांधीनगर, नई दिल्ली बताया। उसकी प्रेमिका मूल रूप से नेपाल मूल की निवासी है और दिल्ली में चोर मार्किट आनंद विहार, पुरानी दिल्ली में रहती है।

 

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं और काफी दिन से ज्वालापुर क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहते आ रहे थे। जबकि पकड़े गए ग्राहक की पहचान आदिल मलिक निवासी किशन कुंज लक्ष्मी नगर, दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया है कि अमन राय ही अपनी प्रेमिका से जिस्मफरोशी कराता था। आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया कि प्रेमी युगल जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहक से संपर्क साधते थे। युवती के संपर्क में दिल्ली एनसीआर की कई अन्य युवतियां भी थी, जिनके फोटोग्राफ उसके मोबाइल फोन में मिले हैं। जबकि हरिद्वार के आसपास के कई ग्राहकों का भी पता चला है। पूछताछ में युगल ने कबूला कि कम समय में अधिक रकम कमाने के लालच में इस धंधे में उतर गए थेपिछले दिनों मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने प्रयागराज की दो सगी बहनों को मुक्त कराते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मास्टरमाइंड की पत्नी पूजा की तलाश में पुलिस टीम अभी भी जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...