Wednesday, November 4, 2026
Home Crime Delhi नादरगंज निवासी युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर खाया...

नादरगंज निवासी युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर खाया जहरीला पदार्थ, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

ग्रेटर नोएडा। दादरी के मोहल्ला नादरगंज निवासी युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने का वीडियो बनाकर दोस्तों और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्ष 2019 में मोहल्ला नादरगंज निवासी युवक की शादी गाजियाबाद निवासी युवती से हुई थी। युवक ने पेपर में रखे जहरीला पदार्थ खाने का वीडियो बनाकर दोस्तों और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने दो बार गर्भपात कराया। जिसके बाद पत्नी ने गर्भपात कराने का आरोप पति और सास पर लगाकर मारपीट, दहेज की मांग और अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे वो काफी परेशान हो गया। पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। जिसे लेकर अपने मायके चली गई। आरोप है कि महिला 40 लाख रुपये की मांग कर रही है।
युवक ने पत्नी व सुसराल वालों की प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात कही है। वीडियो का पता चलते ही पुलिस टीम जांच कर युवक के घर पहुंची। युवक बेहोशी की हालत में मिला। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि इस मामले में पीआरबी पुलिस के माध्यम से सूचना मिली। जिस पर तत्काल इलेक्ट्रॉनिक, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस युवक के घर तक पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर जान बचाई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9.38 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नेहरू...

भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में...

बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने...

देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने लगातार दो दिनों तक अभियान चलाकर बड़ी...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 2 और...

रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और उसके साथ यौन शोषण के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दसवीं...

उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में पारिवारिक विवाद के बीच डेढ़ साल के बच्चे की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। कोटरा थाना...

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र...

हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से एक होटल में छापेमारी...

दिल्ली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े 125 मामले सामने आए

दिल्ली। देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच दिल्ली पुलिस ने ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर करने वाले एक संगठित...