Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi गार्ड को गाली देने से नाराज होकर की युवक की हत्या, आरोपी...

गार्ड को गाली देने से नाराज होकर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली। दक्षिण जिले की मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र में रविंद्र नामक युवक ने अजय नामक युवक की इसलिए हत्या कर दी कि अजय ने उसे खाना खिलाने वाले सुरक्षा गार्ड विशाल को गालियां दे दी थीं। रविंदर विशाल की बेइज्जती सहन नहीं कर सका। वह पीड़ित अजय को पार्क में ले गया और वहां शराब पिलाकर उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी। हालांकि आरोपी पीड़ित की सिर्फ पिटाई कर गालियों का बदला लेना चाहता था, मगर झगड़े के समय पीडि़त की गर्दन उसके हाथ में आ गई थी तो उसने गर्दन दबा दी। दक्षिण जिले की मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र में रविंद्र नामक युवक ने अजय नामक युवक की इसलिए हत्या कर दी कि अजय ने उसे खाना खिलाने वाले सुरक्षा गार्ड विशाल को गालियां दे दी थीं।

रविंदर विशाल की बेइज्जती सहन नहीं कर सका। वह पीड़ित अजय को पार्क में ले गया और वहां शराब पिलाकर उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी। हालांकि आरोपी पीड़ित की सिर्फ पिटाई कर गालियों का बदला लेना चाहता था, मगर झगड़े के समय पीडि़त की गर्दन उसके हाथ में आ गई थी तो उसने गर्दन दबा दी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड निवासी व राजपुर खुर्द, दिल्ली में रह रहे अजय (24) के गायब होने की सूचना भाटी माईंस चौकी प्रभारी एसआई ललित जाखड़ को नौ मार्च को मिली थी। अजय को तलाश करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली गई। आखिरकार अजय का शव डीडीए पार्क, राजपुर खुर्द एक्सटेंशन में मिला। मामला दर्जकर मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष संजय नियोलिया की देखरेख में एसआई ललित जाखड़ (आईसी पीपी/एससीबीएम), एएसआई पंकज राजोरा, एएसआई मंजीत, हवलदार राकेश व जितेश की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि मृतक के फोन पर आखिरी इनकमिंग कॉल उसके रिश्तेदार, जो कि फरीदाबाद का रहने वाला है, ने की थी। इस रिश्तेदार ने बताया कि उस दिन एक अजनबी का फोन आया था, जिसने अपना परिचय इस्लाम के रूप में दिया और उसने बताया कि मृतक ने उससे 3,000 रुपये उधार लिए थे और बदले में अपना मोबाइल दिया था। जांच में आरोपी की पहचान रविंद्र के रूप में हुई। वह पहले इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता था और गोदाम में रहता था। उसने हाल ही में नौकरी छोड़ दी थी। जांच में पता लगा कि आरोपी रविंद्र पुलिस से बचने के लिए रामफल चौक, सेक्टर-7, द्वारका में नारियल बेच रहा है। उसने मृतक के जूते पहने हुए थे। आखिरकर एसआई ललित जाखड़ की टीम ने आरोपी ग्राम नगला दुर्जन निधौली कलां, एटा, उत्तर प्रदेश निवासी रविंद्र (32) पुत्र कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी छोड़ने के बाद रविंद्र डीडीए पार्क में चला जाता था। यहां पर पार्क का सुरक्षा गार्ड विशाल उसे खाना खिला देता था। इस कारण वह विशाल को बहुत सम्मान देने लगा था। मृतक अजय पार्क में आया। उसने शराब पी रखी थी। उसने शराब के नशे में सुरक्षा गार्ड को गालियां दे दीं। इन गालियां को आरोपी रविंद्र बर्दास्त नहीं कर सका। अजय आठ मार्च को ही उत्तराखंड से पहली बार दिल्ली आया था। आरोपी के पास से रविंद्र के जूते व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। हालांकि वह मृतक के मोबाइल को बंद रखता था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...