Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रेमी के साथ मिलकर पति की तेजधार हथियार से की निर्मम हत्या,...

प्रेमी के साथ मिलकर पति की तेजधार हथियार से की निर्मम हत्या, मामला दर्ज

लुधियाना। गांव किला रायपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिल अपने पति की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए गांव खानपुर नहर किनारे फेंक दिया। घटना का पता उस समय चला जब किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान मृतक के सिर और चेहरे पर तेजधार हथियार से हमले के कई निशान मिले। मृतक की पहचान गांव किला रायपुर के रहने वाले हरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में हरजीत के भाई बलविंदर सिंह उर्फ नन्नू की शिकायत पर मृतक की पत्नी हरविंदर कौर उर्फ मनी, बंगाल के रहने वाले साजिद आलम और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक हरजीत सिंह अपने परिवार के साथ उनके साथ ही रहता था। आरोपी साजिद आलम मूलरूप से बंगाल का रहने वाला है लेकिन हरजीत के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वह पांच साल से एक साथ काम करते थे। इस कारण दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। हरजीत ने आरोपी साजिद आलम को अपने घर पर ही रहने को जगह दे दी। साजिद आलम के अपने ही दोस्त हरजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर के साथ नाजायज संबंध बन गए। इसके बारे में हरजीत को पता चल चुका था। अब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। हरविंदर कौर के साथ भी हरजीत के संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों में कलह होती रहती थी।

हरविंदर ने प्रेमी साजिद के साथ मिलकर अपने पति हरजीत को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। दोनों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हरजीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने हरजीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमले किए और गांव नीलो कलां को जाने वाली सड़क पर स्थित गांव खानपुर में नहर किनारे शव फेंक दिया। थाना डेहलों के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के मुताबिक हरजीत सिंह की हत्या के बाद से ही आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...