नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में रात को हथियारबंद हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी अरबाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल आबिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रात पौने नौ बजे सीलमपुर के सार्वजनिक शौचालय के पास की है।
हथियारबंद हमलावरों ने दो युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत
RELATED ARTICLES







