झज्जर। हरियाणा झज्जर के गांव कबलाना में एक युवक ने संदिग्ध परिस्तिथियो में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांव कबलाना निवासी 31 वर्षीय कुलदीप मजदूरी का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता और दो भाइयों की पहले मौत हो चुकी है।
कुलदीप घर में अकेला रहता था। उसकी एक बहन भी है, जो शादीशुदा है। जांच अधिकारी एसआई रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कबलाना गांव में कुलदीप नामक एक युवक ने जहरीला पदार्थ सल्फास खाकर आत्महत्या की है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक की बहन लक्ष्मी के बयान पर धारा 174 की इतेफाकिया कार्रवाई की है। कुलदीप के शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया हैं।







