Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पत्नी की हत्या करने के बाद चार दिन तक घर में ही...

पत्नी की हत्या करने के बाद चार दिन तक घर में ही रखा शव, आरोपी को भेजा जेल 

गाजियाबाद। मसूरी के मिसलगढ़ी स्थित आंबेडकर कॉलोनी में पत्नी सुनीता की हत्या करने के आरोपी सेल्समैन भारत सिंह को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चार दिन तक पत्नी का शव घर में ही रखा। उसका इरादा मौका मिलने पर शव को ठिकाने लगाने का था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इन चार दिनों में उसने पत्नी के शव के पास बैठकर कई बार शराब पी। भूख लगने पर खाना भी खाया। रात को बिस्तर पर शव के पास ही सोया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि उसने हत्या 28 फरवरी की रात में की थी। पुलिस को जानकारी तीन मार्च को मिली।

शव से बदबू आने पर पड़ोसियों ने कॉल की थी। भारत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या का कोई अफसोस नहीं हुआ। थोड़ी घबराहट जरूर हुई। इसे दूर करने के लिए उसने शराब पी। जैसे ही नशा उतरता, वैसे ही फिर से शराब पी लेता। किसी को शक न हो, इसलिए वह घर के बाहर भी गया और इस दौरान सामान्य व्यवहार किया। वह 29 फरवरी और एक मार्च को ड्यूटी पर भी गया था। उसने पुलिस को बताया कि वह बाहर से खाना लाता रहा। भूख लगने पर खा लेता था। पत्नी के शव के पास ही सोता था। नशे में होने की वजह से बदबू का अहसास नहीं होता था। उसने सोच रखा था कि तीन मार्च की रात को शव को रात में ले जाएगा और कहीं दूर फेंक आएगा। भारत ने पुलिस को बताया कि सुनीता  उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। वह घर के पास ही परचून की दुकान करती थी। दुकान बंद होने की वजह से आसपास के लोग उसके बारे में पूछने आ रहे थे।

इसलिए, वह दो दिन ड्यूटी पर गया ताकि किसी को शक न हो। भारत ने बताया कि वह शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। भारत ने बताया कि उसकी शराब पीने की लत से सुनीता को गुस्सा आता था। कई बार झगड़ा हो चुका था। वह सुनीता से शराब के लिए रुपये मांगता था तो वह देने से मना कर देती थी। इससे उसे बुरा लगता था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। इसी वजह से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वह मूलरूप से हापुड़ के दरियापुर गांव का निवासी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...