Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, मामा और जीजा के साथ मिलकर...

पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, मामा और जीजा के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम

मध्य प्रदेश।  ग्राम रसलपुरा में  सुरेसिह उर्फ सुरेशसिह की लाश पुलिस ने घर से कुछ दूर खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर बने रामदेव मंदिर के पास से बरामद की थी। मृतक का गला कटा हुआ था। पुलिस ने भाई बहादुरसिंह की शिकायत पर सुरेसिंह की हत्या करने का मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की थी।

परिजनों से पूछताछ के दौरान पुत्र रुद्रप्रताप पर संदेह हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गया और मामा दिलीप सिंह निवासी मालाखेड़ा थाना ताल जिला रतलाम और जीजा बबलू निवासी सांगरीखेडा के साथ मिलकर पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने मामा और जीजा की तलाश शुरू की और मामा को हिरासत में ले लिया।

रुद्र प्रताप का जीजा फरार होना सामने आए। 36 घंटे में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। टीआई राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि अंधा कत्ल प्रतीत हो रहे मामले का खुलासा करने में थाना पुलिस टीम के साथ साइबर सेल टीम की भूमिका रही है।

मृतक की पत्नी के भाई और पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद सामने आया कि मृतक सुरे सिंह नशे का आदी था और आए दिन पत्नी श्यामू बाई और पुत्र रुद्र प्रताप के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले ही पुत्र ने पिता सुरेसिंह के मारपीट की शिकायत भी पुलिस को दर्ज कराई थी।

घटना वाले दिन नशे में घर लौटे सुरे सिंह ने विवाद किया था। जिसके बाद पुत्र ने मामा और जीजा के साथ मिलकर गला दबा दिया था। मौत होने के बाद लाश को घर से कुछ दूर रात के वक्त ले जाकर अंधेरे में फेंक दिया। उसके बाद जिंदा बचने की गुंजाइश न हो इसको देखते हुए चाकू से गला काट दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...