Friday, June 19, 2026
Home Crime Delhi युवक की डंडे से पिटाई करने के बाद चाकू गोदकर की हत्या,...

युवक की डंडे से पिटाई करने के बाद चाकू गोदकर की हत्या, पड़ोस में रहता था आरोपी

नई दिल्ली। आदर्श नगर में देर रात रंजिश में सोनू (24) की डंडे से पिटाई करने के बाद चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक के पड़ोस में रहते हैं और इनके बीच काफी समय से विवाद था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मूलरूप से बिहार के छपरा निवासी सोनू दिल्ली के जेलर वाला पार्क इलाके में रहता था। परिवार में मां और तीन बहनें हैं। सोनू घर में कमाने वाला अकेला था। वह आजादपुर की धर्मशाला के पास टेंट हाऊस में काम करता था। काम के सिलसिले में कई बार वहीं रुक जाता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात 12.30 बजे पुलिस को आजादपुर कम्यूनिटी सेंटर के पास सोनू को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची तो सोनू खून से लथपथ मिला। पुलिस उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इलाके में रहने वाले एक युवक से सोनू का विवाद चल रहा था। बुधवार शाम सात बजे सोनू का एक बार फिर युवक से झगड़ा हो गया। आरोपी देर रात तीन साथियों को लेकर सोनू के पास आया। आरोपियों ने पहले उसकी डंडे से पिटाई की और फिर चाकू से वार कर फरार हो गए। सोनू के परिवार का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी अक्सर सोनू से झगड़ा करता था। आदर्श नगर थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मृतक के जीजा सूरज ने बताया कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई की गई होती तो सोनू जिंदा होता। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने उनको भी धमकी दी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...