Friday, June 19, 2026
Home Crime India दोस्त की हत्या कर 6 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव, फिर...

दोस्त की हत्या कर 6 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव, फिर पिता को फोन कर मांगी फिरौती

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र में स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र यश मित्तल की हत्या करने वाले तीन आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से तीनों घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने 26 फरवरी की रात यश मित्तल की हत्या कर शव को खेत में बने गहरे गड्ढे में गाड़ दिया था। पुलिस ने 28 फरवरी की शाम को शव बरामद किया। उसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी प्रदीप मित्तल के बेटे यश मित्तल का शव बुधवार की शाम गजरौला में तेवा फैक्ट्री के सामने 200 मीटर दूर खेतों के बीच बने गड्ढे में मिला था।

27 फरवरी को प्रदीप ने थाना दादरी में अपने पुत्र यश के हॉस्टल मे न मिलने के सम्बन्ध मे शिकायत दर्ज कराई थी। यश की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। यूनिवर्सिटी के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये, तो यश मित्तल मोबाइल पर बात करते यूनिवर्सिटी से निकलते हुए दिखायी दिया और अपनी मर्जी से एक कार में बैठकर जाते नजर आया। यश मित्तल की सीडीआर का अवलोकन करने पर कुछ संदिग्ध नम्बर पाये गये। इनमें से एक नम्बर रचित नागर पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मोहल्ला तिगरिया, वार्ड -10, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा का पाया गया।

यश की बरामदगी के लिए सम्भावित स्थानों व जनपद गजरौला में ऑपरेशन चलाकर सर्विलांस टीम की मदद से रचित नागर को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो उसने बताया गया कि 26 फरवरी को यश मित्तल को फोन कर पार्टी करने के लिए यूनिवर्सिटी के बाहर बुलाया गया था। इसके बाद हम लोग यश को लेकर तिगरिया अमरोहा के जंगल मेंं चले गये। वहां पर हम सब ने पार्टी की। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान मैंने व मेरे साथियों ने गला दबाकर यश की हत्या कर दी और शव को करीब 5-6 फीट का गड्ढा खोदकर उसमें गाड़ दिया।

रचित नागर की निशानदेही पर थाना दादरी व गजरौला पुलिस ने यश मित्तल के शव को तिगरिया अमरोहा के जंगल से गड्ढे से बरामद किया। रचित ने घटना में शामिल अपने साथियों सुमित, सुशांत, शिवम व शुभम चौधरी का नाम बताया।
पुलिस व परिजनो को गुमराह करने के लिए 27 फरवरी को यश मित्तल के मोबाइल से मैसेज कर उसके परिजनों से फिरौती की भी मांग की गयी थी।

28 फरवरी को थाना दादरी पुलिस ने यश की हत्या में शामिल सुमित, सुशांत व शिवम को मुठभेड़ में ज्यू-1 से डाढा गोल चक्कर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया था। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, तो पैर में लगी गोली से तीनों घायल हो गए। पुलिस फरार शुभम चौधरी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...