Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, 17 वर्षीय नाबालिग लड़के...

छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला के सागर इलाके में ग्यारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही छात्रा डाबड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे अचेत होकर गिर गई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो जिले में हड़कंप मच गया। फौरन छात्रा को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की काउंसलिंग कराई गई। बाद में उसका बयान लिया गया तो दुष्कर्म का पता चला। पुलिस ने मंगलवार देर रात को छापेमारी कर आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की बात कबूल कर ली। इंस्टाग्राम के जरिए अक्तूबर माह में आरोपी और पीड़ित छात्रा की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उस कमरे की भी पड़ताल की, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा परिवार के साथ सागरपुर इलाके में रहती है। वह एरिया के एक सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी लड़के से हुई थी। लड़का एक दूसरे सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। मंगलवार को पीड़िता घर से कोचिंग के लिए निकली। क्लास के बाद आरोपी ने छात्रा से मिलने की इच्छा जाहिर की। वह लड़की को लेकर अपने एक दोस्त के कमरे में पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी छोले-भटूरे लेकर आया। उसे खाते ही पीड़िता ने अपनी सुधबुध खो दी। इसके बाद जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दे दिया था।

पीड़िता रोने लगी और ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जाने लगी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डाबड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचकर छात्रा अचेत होकर ई-रिक्शा से सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसके परिवार को खबर दी गई। छात्रा की काउंसलिंग के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पड़ताल की जा रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में किसी और का तो हाथ नहीं है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...