Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP थैलों में मिले महिला के शव के छह टुकड़े, हत्याकांड का खुलासा...

थैलों में मिले महिला के शव के छह टुकड़े, हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी पुलिस की आठ टीमें 

अमरोहा। महिला की हत्या के बाद शव के टुकड़े करके थैलों में भरकर फेंकने के मामले में पुलिस पूरी तरह उलझ गई है। 36 घंटे बाद भी मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की आठ टीमें हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी हैं। जबकि चार टीमें क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर सबूत तलाश रही है। सर्विलांस और साइबर सेल की टीम भी घटनास्थल के आसपास कितने मोबाइल नंबर एक्टिव थे, इसकी जांच में जुटी हैं। मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले थे।

थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के छह टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था।

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। जहां महिला के शव के टुकड़े मिले थे, उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। महिला की पहचान के लिए मुरादाबाद मंडल और हापुड़ जनपद की पुलिस से मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

क्षेत्र में थैले में मिले महिला के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर हत्यारों द्वारा शव यहां डालने का क्या उद्देश्य है और महिला कौन थी। शव हिंदू महिला का है या फिर मुस्लिम यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान महिला के दाएं हाथ की अंगुली से 786 लिखी अंगूठी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला मुस्लिम हो सकती है। हालांकि, पुलिस अंगूठी के आधार पर भी शव की शिनाख्त करने के लिए जुटी है। वहीं, दूसरे थैले में मिले उसके कपड़ों से भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिल सकी।

महिला का टुकड़ों में शव मिलने के मामले में खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। जिसमे चार टीमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहीं हैं। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि महिला का चेहरे के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आठ अलग-अलग टीमें शिनाख्त के लिए लगाई गईं हैं। बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त करने के लिए जनपद पुलिस ने बरेली जोन के सभी थानों में महिला के चेहरे को फोटो भेजी हैं। गुमशुदगी भी चेक कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...