Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली घुमाने के बहाने फल कारोबारी को किडनैप कर मांगी रंगदारी 

दिल्ली घुमाने के बहाने फल कारोबारी को किडनैप कर मांगी रंगदारी 

दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट से एक फल कारोबारी को अगवा करने का मामला सामने आया है। एक आरोपी से कारोबारी की बंगाल के सिलीगुड़ी में जान पहचान हुई थी। आरोपी ने दिल्ली घुमाने के बहाने उन्हें बुलाया और फिर उगाही के लिए उन्हें अगवा कर लिया। कारोबारी के परिवार वालों से लाखों रुपये उगाही करने के बाद बदमाश उन्हें बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साजिश के तहत अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है।

मूलत: समस्तीपुर बिहार के रहने वाले पीड़ित कारोबारी बबलू यादव ने बताया कि वह दिल्ली के आजादपुर फल मंडी से सेब खरीदकर सिलीगुड़ी में बेचते थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा निवासी अजय कुछ माह पहले अपने दोस्तों के साथ गंगटोक घूमने गया था। सिलीगुड़ी में उनकी मुलाकात हुई थी। फिर दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। अजय ने उन्हें दिल्ली घुमाने की बात कही। 13 सितंबर को अजय ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल किया और दिल्ली आने को कहा। उन्हें भी सेब खरीदने के लिए दिल्ली आना था, इसलिए वह 20 सितंबर को दिल्ली आ गए।

बबलू यादव इंडिगो के विमान से टर्मिनल दो पर पहुंचा, जहां अजय ने उन्हें लेने के लिए एक टैक्सी भेजी थी। बबलू टैक्सी पर बैठ गया। चालक ने उसे उस जगह पर उतारा, जहां अजय स्कूटी लेकर मौजूद था। अजय कारोबारी को लेकर एक कमरे में पहुंचा। यहां उसका एक साथी मौजूद थे। दोनों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल छीन लिया। अगले दिन बदमाशों ने उन्हें एक कार में जबरन बिठाया और उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और परिवार वालों से पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर कारोबारी की हत्या की धमकी दी। परिजनों ने करीब तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद पैसे देने से इंकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...