Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नौकरी की तलाश में दिल्ली आए युवक से लूटपाट कर चाकू गोदकर...

नौकरी की तलाश में दिल्ली आए युवक से लूटपाट कर चाकू गोदकर की हत्या 

दिल्ली- एनसीआर। नांगलोई इलाके में नौकरी की तलाश में दिल्ली आए एक युवक से बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव सुजानपुर, औरैया, यूपी निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, एक फरवरी को नांगलोई में विवेक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचलना मिली।  पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक काम की तलाश में दिल्ली आया था। उसके रिश्तेदार निहाल विहार में रहते हैं और चचेरा भाई दिल्ली में टीवी शोरूम में सेल्समैन है। विवेक अपने चचेरे भाई के साथ काम करने के लिए दिल्ली आया था। न्यू अशोक नगर में मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा गैराज में तीन लड़कों ने किशन ठाकुर (27) को बुरी तरह पीटा। घर पहुंचने पर किशन की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पिटाई से मौत की बात सामने आई।

इसके बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मां के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजीत, सोनू और सुनील तीनों की पुलिस को तलाश है। पुलिस के मुताबिक, किशन के साथ 17 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में मां सुशीला देवी के अलावा अन्य सदस्य हैं। किशन बेरोजगार था। 30 जनवरी की रात को वह मां से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। देर रात को वह घर पहुंचा तो बुरी तरह जख्मी था। मां को उसने बताया कि वह न्यू अशोक नगर में ई-रिक्शा गैराज में गया था। वहां मोबाइल चोरी के शक में संजीत, सोनू और सुनील ने डंडों आदि से उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह घर पहुंचा। देर रात को तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 31 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने पिटाई से मौत की जानकारी दी।  निहाल विहार में उधार लिए 500 रुपये नहीं लौटाने पर 16 साल किशोर ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार कर दिए। पुलिस ने नांगलोई निवासी दीपक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, दीपक बयान देने की हालत में नहीं है। एसआई संजीत राठी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस की गिरफ्त में आए किशोर ने बताया कि दीपक से उससे पांच सौ रुपये लिए थे जिसे वह लौटा नहीं रहा था। सराय रोहिल्ला में पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए गुरुग्राम निवासी मनीष उसके घर पहुंच गया। आरोपी सीढ़ी लगाकर गलती से सास के कमरे में घुस गया। शोर सुनकर पूर्व प्रेमिका का पति वहां पहुंचा तो उसने सास व पति को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व प्रेमिका के परिवार में पति के अलावा दो बच्चे, मां व छोटी बहन है। करीब चार साल पहले शादी के बाद महिला ने मनीष से बातचीत बंद कर दी थी। शुक्रवार आधी रात को मनीष उसके घर पहुंच गया। उसने सीढ़ी लगाई और पहली मंजिल से कमरे में दाखिल हुआ। वहां सास सो रही थी। मनीष को देखते ही उसने शोर मचा दिया। आरोपी वहां से भागा और महिला के कमरे में घुस गया। आरोपी ने महिला से मारपीट की।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...