Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पड़ोसन से कहासुनी के बाद उसके चार माह के बेटे को तेजाब...

पड़ोसन से कहासुनी के बाद उसके चार माह के बेटे को तेजाब पिलाकर की हत्या

हरियाणा। पानीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. एनके सिंघल की अदालत ने तहसील कैंप के विकास नगर में पड़ोसन से कहासुनी के बाद उसके चार माह के बेटे को तेजाब पिलाकर हत्या करने की दोषी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ढाई साल तक चले इस मामले में 16 लोगों ने गवाही दी थी। सोमवार को उन्होंने ये फैसला सुनाया है। दोषी महिला पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के हथगांव गांव निवासी कांता अपने पति विनोद के साथ पानीपत के तहसील कैंप स्थित विकास नगर में किराए पर रहती है। उसके पति विनोद यहां एक फैक्टरी में काम करते हैं। उसके पड़ोस में ही उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव पनियानी निवासी लक्ष्मी रहती है। 21 जून 2021 को कांता व लक्ष्मी की पानी के लिए कहासुनी हो गई थी।
22 जून को कांता पानी का कैंपर लेने के लिए नीचे गई थी। इस दौरान लक्ष्मी ने उसके कमरे में घुसकर कांता के चार माह के बेटे हर्षित को तेजाब पिला दिया था। कांता ने लक्ष्मी को कमरे से निकलते हुए देख लिया था। जब कांता कमरे में पहुंची तो हर्षित के मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद कांता ने बेटे हर्षित को मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। 24 जून 2021 को हर्षित की हालत में सुधार हो गया था। कांता व उसका पति विनोद हर्षित को घर ला रहे थे। इस दौरान रास्ते में हर्षित की मौत हो गई। कांता ने इस मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत पर कांता के कमरे का निरीक्षण कर तेजाब के सैंपल जुटाए और जांच के बाद लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक सुरेंद के मकान से तेजाब की बोतल भी बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में लक्ष्मी ने हत्या को अंजाम देना कबूल कर लिया था।
उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कांता को सबक सिखाने के लिए उसके बेटे हर्षित की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस की ओर से 16 गवाह पेश किए गए। ढाई साल तक मामले पर सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. एनके सिंघल ने सोमवार को दोषी लक्ष्मी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...