Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की खुदकुशी,...

12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की खुदकुशी, दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप 

हरियाणा। महेंद्रगढ़ की एक कॉलोनी में 12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी के परिजनों ने दो अज्ञात युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने छात्रा के मकान से संदिग्ध सामान भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उनकी पत्नी, बेटे के साथ दिल्ली में रहती है। वह खुद जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। सोमवार सुबह वे ड्यूटी के लिए घर से चले गए थे।
इसके बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने फोन करके बताया कि दो संदिग्ध युवक उनके घर में घुसे हुए हैं और बाइक बाहर खड़ी है। महिला ने बताया कि मेन गेट खोलकर अंदर गई तो एक कमरे में एक युवक सिगरेट व बीयर पी रहा था। दूसरे कमरे में एक अन्य युवक की आवाज आ रही थी। महिला को देखकर दोनों युवक मौके से भाग गए। जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पिता ने बताया कि जब कमरे में जाकर देखा तो छात्रा ने एक कमरे की अंदर की कुंडी लगाई हुई थी।
आसपास के लोगों को बुलाने के बाद दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। पुलिस को कमरे में बीयर की खाली बोतलें, जूते, बैग, कोल्डड्रिंक, नमकीन, सिगरेट, कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि वे युवक उनकी लड़की को बार-बार परेशान कर रहे थे। इसके कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...